{"_id":"58dfafe44f1c1be80463fcb8","slug":"murder-with-sharp-knife-of-brother-in-law-in-keshavpuram-new-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" मामूली सी बात पर साले की जांघ में मारा चार चाकू, मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामूली सी बात पर साले की जांघ में मारा चार चाकू, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 02 Apr 2017 10:21 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
केशवपुरम इलाके में मामूली बात पर हुए झगड़े में जीजा ने साले की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना के समय चीख पुकार सुनकर वहां पहुंचे लोगों ने आरोपी को दबोच कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार मरने वाले युवक की शिनाख्त मेहताब (23) के रूप में हुई। मेहताब मूलत: बिहार का रहने वाला था और लॉरेंस रोड स्थित झुग्गी में रहता था। व
विज्ञापन
ह एक फैक्टरी में काम करता था। शुक्रवार रात पुलिस को सूचना मिली कि मेहताब को उसके जीजा ने चाकू मारकर जख्मी कर दिया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जख्मी मेहताब को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
Trending Videos
गिरफ्तारी के समय गालिब शराब के नशे में धुत था
knife
जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटनास्थल पर पुलिस ने आरोपी गालिब (26) को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के समय गालिब शराब के नशे में धुत था।
जांच के बाद पुलिस ने बताया कि गालिब जखीरा पुल स्थित झुग्गी में रहता है। वह शराब पीने का आदी है। उसकी इसी आदत की वजह से छह माह पहले उसकी पत्नी उसे छोड़कर बिहार चली गयी थी।
गालिब को शक था कि साले के उकसाने पर ही उसकी पत्नी ने घर छोड़ा है। दो दिन पहले इस बात को लेकर गालिब का अपने साला से झगड़ा हुआ था। शुक्रवार रात शराब के नशे में गालिब अपने साले की झुग्गी पर पहुंचा और गाली गलौज करने लगा।
उस समय मेहताब भी शराब के नशे में था। मेहताब ने उसे गाली देने से रोका। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। गालिब ने अपने साथ लाए चाकू से मेहताब के जांघ पर तीन चार वार कर दिए। डॉक्टरों के मुताबिक ज्यादा खून निकल जाने की वजह से मेहताब की मौत हो गयी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।