{"_id":"df3c9c31bcfd589f35220c3f68f4eeca","slug":"murder-and-loot-in-a-company","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिक्योरिटी गार्ड की हत्या कर कंपनी में लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिक्योरिटी गार्ड की हत्या कर कंपनी में लूट
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 04 Feb 2014 06:32 PM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद के सारन थानाक्षेत्र में सोमवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने एक कंपनी में धावा बोलकर फोरमैन की हत्या कर दी और लाखों का माल ले उडे़।
विज्ञापन
सैनिक कॉलोनी में रहने वाले भारत अरोड़ा की जवाहर कॉलोनी में ऑटो पॉर्ट्स बनाने की कंपनी है। कंपनी में दरभंगा का रहने वाला रामभरोसे छह साल से फोरमैन था। रामभरोसे कंपनी के ही प्रथम तल पर रहता था।
विज्ञापन
सोमवार रात को सभी कर्मचारी काम करके घर चले गए, जिसके बाद रामभरोसे भी खाना खाने के लिए चला गया।
जब वह खाना खाकर रात करीब साढे़ ग्यारह बजे वापस आया, तो उसके कुछ देर बाद ही बदमाशों ने हमला कर दिया। उन्होंने रामभरोसे की हत्या कर दी। बदमाश कंपनी से करीब एक लाख रुपये का माल भी लूटकर ले गए।
विज्ञापन
सुबह छह बजे कर्मचारी काम पर आए तो देखा कि रामभरोसे का शव पार्क में पड़ा हुआ है। घटना की जानकारी पाकर श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री शिवचरण लाल शर्मा भी मौके पर पहुंच गए। सारन थाना इंचार्ज हेमंत कुमार ने बताया कि मामला दर्ज करके बदमाशों की तलाश की जा रही है।