फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   more then 300 paseengers arrested travelling without ticket in gurgaon

एक साथ पकड़े गए 345 यात्री, बिना टिकट कर रहे थे यात्रा

Tue, 06 Sep 2016 02:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Tue, 06 Sep 2016 02:22 PM IST
विज्ञापन
more then 300 paseengers arrested travelling without ticket in gurgaon
- फोटो : अमर उजाला

साइबर सिटी के रेलवे स्टेशन पर बिना टिकट चलने वालों की धरपकड़ के लिए सोमवार सुबह मजिस्ट्रेट ने छापा मारा। इस दौरान 345 लोगों को बिना टिक पकड़कर उनसे दो लाख 61 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।

विज्ञापन


सुबह करीब छह बजे जब रेल रेवाड़ी से दिल्ली जा रही थी उसी दौरान चेकिंग की गई। इस सघन चेकिंग के दौरान 345 यात्री ऐसे पकड़े गये जिनके पास टिकट नहीं था।

मजिस्ट्रेेट नितिन राज के नेतृत्व में पी.एन. मीणा वाणिज्य निरीक्षक और सुंदर सिंह तंवर चेकिंग इंचार्ज के साथ मिलकर बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्री को पकड़ा। सभी यात्रियों की गुड़गांव रेलवे स्टेशन अधीक्षक जगदीश प्रसाद के यहां मजिस्ट्रेट के सामने पेशी की गई।
विज्ञापन


जिनमें 138 लोगों का चलान कर उसी समय छोड़ दिया गया। आरपीएफ का नेतृत्व कर रहे सरजीत सिंह ने बताया कि इनसे रेलवे को 99,825 रूपये की आय हुई है।

बाकी बचे 176 की मजिस्ट्रेट के सामने पेशी की गई जिसमें 14 लोगों को छोड़कर बाकी सभी ने जुर्माने की राशी भर दी। शाम पांच बजे तक इनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुर्माने की राशी नहीं मिलने पर सभी को 15 दिनों की सजा हो सकती है। इन 162 लोगों से रेलवे को एक लाख बासठ हजार की आय हुई । इस पूरी मुहिम में सुरक्षा बलों का विषेश योगदान रहा।


आर पी एफ के स्टेशन इन्चार्ज सरजीत सिंह ने कहा कि पूरी मुहिम में आर पी एफ के 23 जवान और जी आर पी एफ के 10 जवान को लगाया गया था। जिनमें 5 महिला बल के सुरक्षा कर्मचारी थे। पकड़े गये सभी यात्री को अंबाला ले जाया गया हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed