फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   modi decision on black money police checking

बाहर निकल रहा है काला धन, अफवाह पर पुलिस ने बढ़ाई गश्त

Tue, 15 Nov 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Tue, 15 Nov 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
modi decision on black money police checking

सोमवार को नूंह शहर में एक गाडी से एक करोड रुपये कैश मिलने की अफवाह दिनभर चलती रही। हालांकि पुलिस ने इसे महज एक अफवाह करार दिया है। बात जो भी हो, लेकिन इस अफवाह के बाद पुलिस ने नूंह शहर में अपनी चौकसी तेज कर दी है। सभी वाहनों की कडी चैकिंग की जा रही है। यहां तक कि बाईकों को भी सख्ती से चैक किया जा रहा है।

विज्ञापन


पुलिस चैकिंग के कारण शहर के लोगों के अलावा यहां आने-जाने वाले लोगों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। बता दें कि सोमवार को दिन में करीब 12 बजे एक अफवाह सामने आई कि पुलिस ने एक वरना गाडी को एक करोड कैश के साथ पकडा है। मामले को लेकर पुलिस से संपर्क साधा गया तो उन्होंने बात को अफवाह बताया।
विज्ञापन


हालांकि अफवाह के बाद पुलिस ने शहर में करीब सात-आठ स्थानों पर नाकाबंदी कर दी। सभी स्थानों पर पीसीआर खडी कर वाहनों की कडी चैकिंग की गई। जो भी वाहन आया पुलिस ने उसे पूरी तरह से चैक करने के बाद ही आगे जाने दिया। यहां तक कि बाईकों को पूरी तरह से चैक करने के बाद आगे जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों में मची अफरा-तफरी:
पुलिस की चैकिंग को देखकर लोग खासे परेशान दिखाई दिए। कुछ वाहन चालक पुलिस नाके को देखकर वापिस मुड लिए तो कुछ ने पुलिस के साथ बहस भी की। सबसे अधिक परेशानी शादियों में जाने वाले लोगों को हुई। लेकिन पुलिस ने सभी को पूरी तरह से चैक करने के बाद ही आगे जाने दिया।


रुटीन क्राईम चैकिंग:
गाडी में कैश मिलने की बात अफवाह है। कैश किसी के पास भी हो सकता है, वह अपना स्पष्टीकरण देगा। यह एक रुटीन क्राईम सरप्राईज चैक था। मेवात में यह कहीं भी हो सकता है तथा लगातार जारी भी रह सकता है। इस चैकिंग में सभी प्रकार के क्राईम की जांच हो रही थी।-एसपी, नूंह, कुलदीप सिंह यादव।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed