फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Miscreants tries to misdeed with 2 boys

दो मासूमों के साथ सामूहिक कुकर्म की कोशिश

Wed, 26 Mar 2014 04:12 PM IST
Updated Wed, 26 Mar 2014 04:12 PM IST
विज्ञापन
Miscreants tries to misdeed with 2 boys

कुछ दरिंदों ने अपनी हवस को पूरा करने के लिए दो बच्चों को अगवा कर सुनसान जगह पर ले गए और कुकर्म का प्रयास करने लगे। लेकिन तभी बच्चों ने जोर-जोर से रोना शुरू कर दिया।

विज्ञापन


बच्चों के रोने की आवाज सुनकर खेतों पर काम कर रहे लोग वहां पहुंच गए और बच्चों के परिजनों को सूचना दे दी। सूचना पाकर बच्चों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


परिजनों ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें जाति सूचक गालियां दी और जान से मारने की धमकी दी। इस मामले को लेकर गांव के लोगों ने पंचायत में उक्त युवकों को सजा देने की बात कही। लेकिन युवकों ने पंचायत की बात को भी नकार दिया। पंचायत की बात न मानने पर पीड़ित इसकी शिकायत लेकर थाने पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पलवल के एक गांव का है मामला

Miscreants tries to misdeed with 2 boys

पलवल के गांव किठवाडी में दो बच्चों के साथ सामूहिक कुकर्म करने का प्रयास करने, जाति सूचक गालियां देने व जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

चांदहट थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गांव किठवाड़ी निवासी अमित, महीपाल व कृष्ण गांव के ही दो बच्चों को 17 मार्च को अगवा कर बाइक व स्कूटी से जंगल में आगरा नहर पर ले गए। वहां दोनों बच्चों के साथ कुकर्म का प्रयास किया।

इस संबंध में चांदहट थाना प्रभारी रमेश शर्मा ने बताया कि पुलिस ने गांव किठवाडी निवासी उक्त तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जिनमें से अमित और महीपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि कृष्ण फरार बताया गया है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed