फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   minor sisters molested by brothers in noida

घर में घुसकर नाबालिग बहनों से छेड़छाड़, भाइयों पर लगा आरोप

Fri, 28 Apr 2017 09:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 28 Apr 2017 09:12 AM IST
विज्ञापन
 minor sisters molested by brothers in noida
डेमो पिक

जेवर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार शाम को तीन सगे भाइयों ने उसी गांव में रहने वाली दो चचेरी बहनों के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की। नाबालिगों की चीख सुनकर दादी के शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की दादी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक अभी फरार है।            

विज्ञापन


जेवर के एक गांव में शाम के वक्त दो 10 और 12 साल की चचेरी बहनें घर में थीं। उसी वक्त छोटू उर्फ बाबूलाल घर में घुस आया और छेड़छाड़ करने लगा। बहनों ने इसका विरोध किया तभी बाबूलाल के दो भाई हरिकिशन और संतोष भी मौके वहां पहुंच गए और नाबालिगों से अभद्रता शुरू कर दी। 
विज्ञापन


आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने दोनों बहनों के कपडे़ भी फाड़ दिए। बच्चियों की चीख-पुकार सुनकर उनकी दादी ने शोर मचा दिया जिसके बाद तीनों आरोपी मौके से भाग गए। पीड़ितों की दादी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने तीनों भाइयों के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर दो आरोपी छोटू व हरिकिशन को गिरफ्तार कर लिया है।            
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन सगे भाइयों पर घर में घुसकर दो नाबालिग बहनों से छेड़खानी और मारपीट की शिकायत आई है। मामले में  मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीसरे की तलाश की जा रही है। उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - अजय कुमार शर्मा कोतवाली प्रभारी जेवर। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed