फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   minor girl raped in delhi, accused arrested

आठ साल की बच्ची से रेप, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 09 Jun 2017 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 09 Jun 2017 09:41 AM IST
विज्ञापन
minor girl raped in delhi, accused arrested
रेप (डेमो पिक)

चांदनी महल इलाके में आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप बच्ची के रिश्ते के मामा पर है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।  

विज्ञापन

           
पुलिस के अनुसार, आठ साल की बच्ची अपने परिजनों के साथ पहाड़गंज इलाके में रहती है। परिवार में उसके माता-पिता के अलावा दो भाई हैं। बच्ची की मां का नबी करीम इलाके में ब्यूटी पार्लर है। वह अपने पति के साथ पार्लर चलाती हैं। बच्ची का बड़ा भाई बोल नहीं पाता है। स्कूल से छुट्टी होने के बाद बच्ची व उसका भाई मटिया महल स्थित अपनी नानी के घर चले जाते हैं। रात को पिता दोनों बच्चों को अपने घर ले आते हैं।      
विज्ञापन

       
चार दिन पहले बच्ची की मां ने उसके कपड़े पर खून का धब्बा देखा। उसने पूछताछ की तो बच्ची ने मां को बताया कि नानी के घर में मामा उसके साथ गलत काम करता है और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। बेटी की बात सुनकर परिजनों ने इसकी शिकायत चांदनी महल पुलिस थाने में की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवाने के बाद दुष्कर्म और पॉक्सो के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में पता चला कि आरोपी बच्ची को डरा धमकाकर कई दिन से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।    

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed