{"_id":"59187fcc4f1c1b7a04854221","slug":"minor-girl-molested-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"दादा की उम्र के व्यक्ति ने की बच्ची के साथ छेड़छाड़ ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दादा की उम्र के व्यक्ति ने की बच्ची के साथ छेड़छाड़
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 15 May 2017 09:10 AM IST
विज्ञापन
बच्ची से रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजेसर थाना क्षेत्र में दादा की उम्र एक व्यक्ति ने आठ साल की बच्ची के साथ दो बार छेड़छाड़ की। तंग आकर बच्ची ने अपने माता-पिता को इस बारे में बताया। बच्ची के माता-पिता ने मुजेसर थाने में शिकायत दी। पुलिस ने पोक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
बच्ची ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह पास में ही रहने वाली एक युवती के यहां ट्यूशन पढने जाती है। टीचर का 60 वर्षीय दादा घर में ही एक कमरे में रहता है। बच्ची उससे बाबा कहकर बोलती है। करीब 10-15 दिन पहले उसकी ट्यूशन टीचर घर पर नहीं थी। बच्चे कमरे में टीवी देखने लगी। तभी आरोपी ने आठ साल की बच्ची को अपने कमरे में बुलाया।
विज्ञापन
वहां बच्ची के साथ छेड़छाड़ की। आरोपी ने बच्ची को इस बारे में किसी को न बताने और चॉकलेट देने का लालच दिया। दो दिन बाद उसने फिर बच्ची को कमरे में बुलाया और छेड़छाड़ की। बच्ची ने घर आकर यह बातें अपनी मम्मी को बताई। बच्ची के मुंह से यह बातें सुनकर उसकी मां के पैरों तले से जमीन खिसक गई।
विज्ञापन
उसने बच्ची के पित को घटना के बारे में बताया। वह तुरंत बच्ची को लेकर मुजेसर थाने गए। पुलिस ने बच्ची के बयान कराए और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।