फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   minor girl molested in faridabad

दादा की उम्र के व्यक्ति ने की बच्ची के साथ छेड़छाड़

Mon, 15 May 2017 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 15 May 2017 09:10 AM IST
विज्ञापन
 minor girl molested in faridabad
बच्ची से रेप

मुजेसर थाना क्षेत्र में दादा की उम्र एक व्यक्ति ने आठ साल की बच्ची के साथ दो बार छेड़छाड़ की। तंग आकर बच्ची ने अपने माता-पिता को इस बारे में बताया। बच्ची के माता-पिता ने मुजेसर थाने में शिकायत दी। पुलिस ने पोक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन

बच्ची ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह पास में ही रहने वाली एक युवती के यहां ट्यूशन पढने जाती है। टीचर का 60 वर्षीय दादा घर में ही एक कमरे में रहता है। बच्ची उससे बाबा कहकर बोलती है। करीब 10-15 दिन पहले उसकी ट्यूशन टीचर घर पर नहीं थी। बच्चे कमरे में टीवी देखने लगी। तभी आरोपी ने आठ साल की बच्ची को अपने कमरे में बुलाया। 
विज्ञापन


वहां बच्ची के साथ छेड़छाड़ की। आरोपी ने बच्ची को इस बारे में किसी को न बताने और चॉकलेट देने का लालच दिया। दो दिन बाद उसने फिर बच्ची को कमरे में बुलाया और छेड़छाड़ की। बच्ची ने घर आकर यह बातें अपनी मम्मी को बताई। बच्ची के मुंह से यह बातें सुनकर उसकी मां के पैरों तले से जमीन खिसक गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने बच्ची के पित को घटना के बारे में बताया। वह तुरंत बच्ची को लेकर मुजेसर थाने गए। पुलिस ने बच्ची के बयान कराए और आरोपी के खिलाफ  मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed