{"_id":"5786a7504f1c1b027d13f2f2","slug":"married-seeking-fulfillment-in-marriage-by-burning-the-forest-from-a-moving-car-hurled","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी में नहीं पूरी हुई मांग तो विवाहिता को जलाकर चलती कार से जंगल में फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी में नहीं पूरी हुई मांग तो विवाहिता को जलाकर चलती कार से जंगल में फेंका
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 14 Jul 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेवर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सल्लियान निवासी व्यक्ति की विवाहिता बेटी पर दहेज लोभियों ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। इसके बाद आरोपी पति के साथ तीन लोगों ने घायल अवस्था में विवाहिता को जेवर कस्बे के जंगलों में चलती गाड़ी से फेंक दिया।
विज्ञापन
पीड़ित ने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की है। पुलिस ने शिकायत पर पति सहित 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जेवर के मोहल्ला सल्लियान निवासी सुरेश चंद ने अपनी बेटी पूजा की शादी तीन साल पहले दो मई, 2013 को हरियाणा के कासन में की थी।
विज्ञापन
उस समय सुरेश ने आल्टो कार के अलावा गृहस्थी के सारे सामान व सभी जेवरात भी दहेज में देते हुए 14 लाख की शादी की थी, लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही दामाद दीपक ने शराब पीना और जुआ खेलना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विवाहित का आरोप है कि उसके पति के रिश्तेदारी में अवैध संबंध बन गए। इसके बाद उसने विवाहित से पांच लाख की मांग की और मारपीट व प्रताड़ित करने लगा।
सोमवार दोपहर बाद उसके पति दीपक, ससुर ओमपाल, सास शारदा देवी, चचिया सास पिंकी, चचिया ससुर मनोज, ननद राखी व नंदोई नरेंद्र ने मारपीट की और जान से मारने की नीयत से मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी।
घायल अवस्था में दीपक, मनोज व नरेंद्र उसे जेवर कस्बे के नजदीक कानीगढ़ी रोड पर गाड़ी से फेंककर फरार हो गए। विवाहिता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने पति सास ससुर सहित कुल सात लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।