1500 महिलाओं को अश्लील मैसेज भेजने वाला बना बहुतों के तलाक की भी वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस ने एक ऐसे सनकी युवक को दबोचा है जो दिल्ली-एनसीआर की 1500 से अधिक युवतियों और महिलाओं को अश्लील मैसेज भेज चुका था। आरोपी के इन मैसेज की वजह से कई महिलाओं के पति अपनी पत्नियों पर शक करने लगे थे।
कई की तो तलाक तक की नौबत आ चुकी थी। पुलिस इससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त विजय सिंह ने बताया कि 30 मई को अशोक विहार थाने में एक महिला ने अज्ञात नंबरों से अश्लील मैसेज और वीडियो आने की शिकायत की थी।
महिला ने बताया था कि जब उसने नंबर पर कॉल की तो आरोपी उसे अंजाम भुगतने के लिए धमकाने लगा। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि महिला को मैसेज भेजने वाले सभी नंबर फर्जी आईडी के आधार पर लिए गए थे। टेक्निकल सर्विलांस के आधार पर पुलिस को पता चला कि आरोपी की गतिविधियां सदर बाजार इलाके के आसपास की हैं।
ऐसे देता था आरोपी वारदात को अंजाम
पुलिस ने सदर बाजार के आसपास छानबीन शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी एक ही दुकान से इन मोबाइल को रिचार्ज कराता है। उसके आधार पर पुलिस ने 29 जून को सदर बाजार में एक बैग की दुकान से आरोपी को दबोच लिया।
शुरुआत में तो उसने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया लेकिन बाद में पुलिस के आगे टूट गया। आरोपी ने बताया कि वह दिल्ली एनसीआर में करीब 1500 से अधिक युवतियों और महिलाओं को अश्लील मैसेज व वीडियो भेज चुका है। उसके मोबाइल में करीब 2000 महिलाओं के नंबर सेव मिले हैं। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
ऐसे देता था आरोपी वारदात को अंजाम
आरोपी खालिद ने बताया कि उसने अधूरी और नकली आईडी के आधार पर तीन सिमकार्ड लिए थे। इन सिमकार्ड के नंबरों को वह कभी अपने व्यवसाय में इस्तेमाल नहीं करता था। खाली समय में वह अज्ञात नंबरों पर कॉल करता था। यदि महिला की आवाज आती थी तो वह नंबर सेव करने के बाद व्हाट्सऐप पर उसकी फोटो देखता था। फोटो पसंद आने पर वह उन नंबरों पर अश्लील मैसेज और वीडियो क्लीप भेजता था।
शादी न होने से था परेशान
31 साल उम्र होने के बाद भी खालिद की शादी नहीं हुई थी। इसकी वजह से वह काफी परेशान रहता था। पुलिस को दिए बयान में आरोपी ने बताया कि एक-एक कर उसके सारे दोस्तों की शादियां हो र्गइं, लेकिन वह कुंवारा था। यह बात उसे अंदर ही अंदर खाए जा रही थी।