फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man wanted to make passport on rahul gandhi name

आखिर क्यों इस शख्स को राहुल गांधी के नाम का फर्जी पासपोर्ट बनवाना पड़ा, यूं खुला राज

Thu, 22 Feb 2018 10:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Thu, 22 Feb 2018 10:57 AM IST
विज्ञापन
man wanted to make passport on rahul gandhi name
passport - फोटो : demo

डीएलएफ फेस-2 थाना क्षेत्र में राहुल गांधी नाम से फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि राहुल अरोड़ा नाम के एक व्यक्ति ने खुद की पहचान छिपाने के लिए राहुल गांधी के नाम से पासपोर्ट बनवा लिया, जबकि पहले से ही उसके पास राहुल अरोड़ा के नाम से पासपोर्ट था।

विज्ञापन


एक महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस को पिनैकल डीएलएफ फेस-5 निवासी शीतल ने शिकायत में बताया है कि साउथ एक्स निवासी राहुल अरोड़ा ने वर्ष 2016 में फर्जी तरीके से पासपोर्ट बनवाया है।
विज्ञापन


उन्होंने शिकायत में कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि राहुल पर दिल्ली में मामला दर्ज है। जिसकी जांच भी चल रही है। इस मामले से बचने के लिए वह देश छोड़कर भागना चाहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए बनवाया था फर्जी पासपोर्ट

man wanted to make passport on rahul gandhi name
राहुल गांधी
राहुल अरोड़ा के नाम पर उसके जल्द पकड़े जाने की संभावना है। ऐसे में उसने स्वयं को बचाने के लिए राहुल गांधी के नाम से पासपोर्ट बनवाया है। इतना ही नहीं इसमें अपने माता-पिता का नाम भी फर्जी बताया है।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि राहुल के इस कार्य में परिजन उसका साथ दे रहे हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस यह भी पता कर रही है कि शिकायतकर्ता और राहुल के बीच क्या संबंध है और राहुल की जानकारी महिला को कैसे मिली?

पुलिस प्रवक्ता रविन्द्र कुमार का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दिल्ली में भी आरोपी पर पासपोर्ट एक्ट के तहत मामला दर्ज है। जांच के बाद ही मामले की सच्चाई सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed