कहा, बाइक ठीक से चलाओ और मार दी गोली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली के नरेला इलाके में रविवार दोपहर बाइक ठीक से चलाने की नसीहत
उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां तबियत बिगड़ने के बाद उसे लोक नायक अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित की पहचान कंडेरा बाकनेर गांव निवासी अनुज (22) के रूप में हुई है।
आरोपी की पहचान मुकेश के रूप में हुई है। मामले में पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
खुद ही मारी स्कूटर को टक्कर और गोली भी
पुलिस के अनुसार अनुज अपने मकान में ही परचून की दुकान चलाता है। रविवार
दोपहर वह स्कूटर से घर की ओर जा रहा था। रास्ते में परिचित के मिलने पर
अनुज, स्कूटर को सड़क के किनारे रोक कर उससे बात करने लगा।
इसी दौरान पीछे
से तेज रफ्तार से आ रही एक बाइक ने उसके स्कूटर में टक्कर मार दी। अनुज ने
बाइक सवार को ठीक से बाइक चलाने की नसीहत दी। इसी बात पर दोनों के बीच
झगड़ा हो गया।
बाइक सवार ने पिस्टल निकालकर अनुज पर गोली चला दी। गोली उसके
पेट में लगी। वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार वहां से फरार हो गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान मुकेश के रूप में हुई है।
पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।