फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Man shoot 22 year old for being asked to drive safe

कहा, बाइक ठीक से चलाओ और मार दी गोली

Mon, 18 Aug 2014 10:52 AM IST
Updated Mon, 18 Aug 2014 10:52 AM IST
विज्ञापन
Man shoot 22 year old for being asked to drive safe

नई दिल्ली के नरेला इलाके में रविवार दोपहर बाइक ठीक से चलाने की नसीहत

विज्ञापन
देने पर बाइक सवार ने स्कूटर चालक को गोली मार दी। गोली उसके पेट में लगी है।

उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां तबियत बिगड़ने के बाद उसे लोक नायक अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित की पहचान कंडेरा बाकनेर गांव निवासी अनुज (22) के रूप में हुई है।

आरोपी की पहचान मुकेश के रूप में हुई है। मामले में पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

खुद ही मारी स्कूटर को टक्कर और गोली भी

Man shoot 22 year old for being asked to drive safe

पुलिस के अनुसार अनुज अपने मकान में ही परचून की दुकान चलाता है। रविवार दोपहर वह स्कूटर से घर की ओर जा रहा था। रास्ते में परिचित के मिलने पर अनुज, स्कूटर को सड़क के किनारे रोक कर उससे बात करने लगा।

इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार से आ रही एक बाइक ने उसके स्कूटर में टक्कर मार दी। अनुज ने बाइक सवार को ठीक से बाइक चलाने की नसीहत दी। इसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया।

बाइक सवार ने पिस्टल निकालकर अनुज पर गोली चला दी। गोली उसके पेट में लगी। वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार वहां से फरार हो गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान मुकेश के रूप में हुई है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed