शराब के लिए नहीं दिए 200 रुपये तो बीच सड़क चाकू से गोदकर की हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मात्र 200 रुपये न देने के लिए मंगलवार रात चाकू से गोदकर एक शराबी ने मजदूर की जान ले ली। पुलिस ने हत्या आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, मूलरूप से बांदा निवासी व छलेरा में किराये पर रह रहा श्रीराम मंगलवार रात साढ़े नौ बजे घर लौट रहा था। रास्ते में उसे छलेरा निवासी भोला मिला।
उसने शराब पीने के लिए श्रीराम से 200 रुपये मांगे। मना करने पर भोला रुपये लूटने का प्रयास करने लगा। विरोध करने पर उसने श्रीराम की गर्दन पर चाकू लगा दिया।
गुस्से में चाकू से सरेराह सात बार गोदा
इसके बाद उसने सात बार चाकू से वार कर दिए। श्रीराम लहूलुहान होकर नीचे गिर गया। लोगों ने उसे पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान श्रीराम की मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर सेक्टर-39 पुलिस जांच कर रही है।
बुधवार सुबह एक सूचना के आधार पर भोला को गिरफ्तार कर लिया गया। उसने शराब पीने के लिए 200 रुपये श्रीराम से मांगे थे, रुपये नहीं दिए जाने पर उसे मौत के घाट उतार दिया।