फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man killed another boy who loved a girl who he used to love

लड़की से प्यार करना पड़ा भारी, लग गई जान की बाजी

Mon, 22 Jan 2018 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 22 Jan 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
man killed another boy who loved a girl who he used to love

बेगमपुर इलाके में एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने हत्या के आरोप में उसके ही एक रिश्तेदार को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पूछताछ में पता चला कि मृतक जिस लड़की से एक तरफा प्यार करता था उसी लड़की से आरोपी प्यार करता था। पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान आकाश(24) के रूप में हुई है। वह पालम कालोनी की पूर्ण नगर में रहता था। वह समारोह में ढोल बजाता था।

रविवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि रोहिणी सेक्टर 23 स्थित सीवेज पंपिंग स्टेशन के पास एक युवक का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि युवक की चाकू से गला रेतकर हत्या की गयी है। साथ ही उसके शरीर पर कई चाकू के जख्म थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक की पहचान करने के बाद जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक के फोन कॉल डिटेल के जरिए उसके एक दूर के रिश्तेदार नीरज को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में पता चला कि आकाश का अगामी अप्रैल में शादी होनी थी। लेकिन वह अपने एक भाई की साली से एक तरफा प्यार करता था और शादी उसी से करना चाहता था। इस बात की जानकारी मिलने के बाद नीरज ने उसकी हत्या कर दी।

नीरज ने बताया कि उस लड़की से वह प्यार करता है। उसने आकाश को इस बारे में समझाने की कोशिश की लेकिन उसने मना कर दिया। गुस्से में आकर उसने आकाश की हत्या कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed