{"_id":"58fb86ad4f1c1b09038b4e7e","slug":"man-attacks-with-knife-to-his-younger-brother-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":" लेनदेन के विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को मारा चाकू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लेनदेन के विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को मारा चाकू
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 22 Apr 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हौजकाजी इलाके में बड़े भाई ने छोटे को भाई को चाकू मारकर जख्मी कर दिया। जख्मी हालत में छोटे भाई मुजीब (18) को देखकर बड़ा भाई खुद ही उसे एलएनजेपी अस्पताल ले पहुंचा।
विज्ञापन
पीड़ित को अस्पताल में इलाज जारी है। इधर, खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी असलम (27) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक पीड़ित मुजीब परिवार के साथ हौजकाजी इलाके में रहता है। इसके परिवार में भाई असलम व अन्य सदस्य हैं। मुजीब छोटा-मोटा काम करता है। शुक्रवार शाम को असलम व उसके एक जानकार सलीम का रुपयों के लेन-देन में विवाद हो रहा था। कुछ ही देर में दोनों के बीच मारपीट होने लगी।
विज्ञापन
मुजीब दोनों के बीच सुलह कराने लगा। इसी दौरान उसने सलीम का पक्ष लिया। इसी बात पर असलम भड़क गया। उसने चाकू निकालकर अपने भाई पर हमला कर दिया। भाई के हाथ व सीने पर चाकू लग गया। मुजीब दर्द से तड़पने लगा। भाई को तड़पता देखकर असलम खुद ही उसे लेकर अस्पताल पहुंचा। अब उसे भाई पर हमला करने का अफसोस है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी हुई है।