हाईरेटेड तस्कर करता था होंडा एकोर्ड कार से अवैध शराब की सप्लाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेबसराब थाना पुलिस ने ऐसे शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है जो होंडा एकोर्ड कार से अवैध शराब की सप्लाई करता था। इसका साथी फरार होने में कामयाब हो गया। आरोपी डिमांड होने पर पार्टी, शार्दियों व शराब तस्करों को अवैध शराब की सप्लाई करता था।
आरोपी ने अवैध शराब की सप्लाई करने के लिए होंडा एकोर्ड कार खरीद रखी थी। पुलिस ने होंडा एकोर्ड कार से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। दक्षिण जिला डीसीपी रोमिल बानिया के अनुसार नेबसराय थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह की देखरेख में पुलिस टीम बुधवार सुबह करीब छह बंध रोड, देवली पर चेकिंग कर रही थी।
तभी संदिग्ध हालत में आती हुई लग्जरी कार होंडा एकोर्ड कार को चेकिंग के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर कार से आईएमएफएल स्कॉच व्हिस्की के 30 कॉर्टन बरामद किए गए। ये अवैध शराब हरियाणा में ही बेची जा सकती है।
पुलिस ने होंडा एकोर्ड को चला रहे आरोपी गांव अनांगपुर, हरियाणा निवासी राजकुमार(21) को पकड़ लिया। इसके साथ बैठा उसका साथी कार से कूदकर फरार हो गया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह फरीदाबाद बॉर्डर, हरियाणा से अवैध शराब को सस्ते दामों पर लाते थे।
इसके बाद ये पार्टी, शादियों व शराब तस्करों का ऑन डिमांड बेचते थे। आरोपी ने बताया कि वह पुलिस से बचने के लिए अवैध शराब की सप्लाई के लिए लग्जरी कार होंडा एकोर्ड का इस्तेमाल करता था। नेबसराय थाना पुलिस ने आरोपी राजकुमार केखिलाफ एक्साइज एक्ट का मामला दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया है।