फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Maid servant commits suicide

नौकरानी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Mon, 14 Apr 2014 03:52 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 14 Apr 2014 03:52 PM IST
विज्ञापन
Maid servant commits suicide

फरीदाबाद के थाना सारन क्षेत्र में एक फ्लैट में काम करने वाली युवती ने रविवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


मृतका मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। दिल्ली की एक प्लेसमेंट सर्विस एजेंसी के माध्यम से करीब दो सप्ताह पहले ही काम करने आई थी।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सारन थाना क्षेत्र की डबुआ कॉलोनी के निकट एचीवर्स नाम से फ्लैट्स बने हैं। उनमें पंकज भाटिया का फ्लैट है।

यह भी पढ़ें: महिला को चाकू मार घायल किया

पंकज ने घर में काम करने के लिए दिल्ली गोविंदपुरी के रहने वाले मोहम्मद कबीर के माध्यम से मरटीना नामक युवती को 24 मार्च को काम पर रखा था।

मरटीना पश्चिम बंगाल के जिला उत्तर दिनादपुर के थाना जाकलोमा के गांव सुखर की रहने वाली थी। बताया गया है कि मरटीना यहां की भाषा को आसानी से नहीं समझ पाती थी।


रविवार की सुबह उसका शव सर्वेंट रूम के सामने बनी गैलरी में फंदे से लटका मिला। डबुआ कॉलोनी चौकी इंचार्ज एसआई याकूब खान ने बताया कि पूछताछ के लिए प्लेसमेंट एजेंसी संचालक को भी बुलाया गया है। परिजनों के आने पर शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed