फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Lover raped her on terrace, girlfriend burnt alive

नाबालिग के साथ घर में घुस कर बलात्कार, जिंदा जलाया

Wed, 09 Mar 2016 07:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Wed, 09 Mar 2016 07:34 PM IST
विज्ञापन
Lover raped her on terrace, girlfriend burnt alive
नाबालिग के साथ बलात्कार के बाद जिंदा जलाया

बिसरख कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार रात एक प्रेमी ने दूसरे समुदाय की किशोरी से दुष्कर्म करने के बाद उसे जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की। गंभीर हालत में उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


डॉक्टरों के अनुसार किशोरी का 80 फीसदी शरीर जल चुका है। पीड़ित परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को उसे जेल भेज दिया गया। सोलह वर्षीय लड़की गाजियाबाद स्थित एक स्कूल में दसवीं की छात्रा है।
विज्ञापन


किशोरी के पिता प्रॉपर्टी डीलर हैं। बताया गया है कि किशोरी के घर के सामने ही एक टेंट की दुकान पर अजय काम करता है, जिसका किशोरी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि रविवार रात वह घर में सो रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक बजे अजय दीवार फांदकर घर में घुस आया

Lover raped her on terrace, girlfriend burnt alive
रेप

बगल के कमरे में उसकी बेटी सो रही थी। करीब एक बजे अजय दीवार फांदकर घर में घुस आया और बेटी को छत पर बुलाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने बेटी के सिर पर ईंट से हमला कर उसे घायल कर दिया और उस पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी।

करीब 2:30 बजे बेटी के चिल्लाने पर वह पत्नी के साथ छत पर पहुंचे, तब तक किशोरी काफी जल चुकी थी। पिता ने बिसरख पुलिस को सूचना दी। पुलिस की मदद से लड़की को नोएडा के सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां गंभीर हालत में देखते हुए डॉक्टरों ने किशोरी को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसकी हालात नाजुक बताई गई है।

इधर, दो समुदायों का मामला होने के कारण गांव में कई थानों की पुलिस तैनात कर दी गई है। पुलिस सोमवार सुबह 5:00 बजे आरोपी युवक को घर से पकड़कर थाने ले गई।

लड़की के परिजनों पर आरोप

Lover raped her on terrace, girlfriend burnt alive

किशोरी के पिता ने अजय के खिलाफ दुष्कर्म और हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया। आरोपी का कहना है कि वह रात में लड़की से मिलने के लिए उसके घर गया जरूर था, लेकिन जब लौटा तो वह बिल्कुल ठीक थी।

वहीं अजय के पिता का कहना है कि घटना के दौरान उसका बेटा घर पर ही था। उसके बेटे को फंसाया जा रहा है। इसमें लड़की के घरवालों की ही कोई भूमिका है। किशोरी की हालात गंभीर बनी हुई है।

स मामले में उसका बयान अहम माना जा रहा है। दरअसल, अप्रैल 2015 में  किशोरी और आरोपी घर से भाग गए थे।

दोनों के बीच चल रहा था प्रेम प्रसंग

Lover raped her on terrace, girlfriend burnt alive

तब किशोरी के घरवालों ने अजय के खिलाफ मामला दर्ज कराकर उसे जेल भिजवा दिया था, लेकिन किशोरी ने प्रेमी के पक्ष में बयान दिया था, जिससे वह बच गया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने मजिस्ट्रेट के सामने जो बयान दिया है, उसमें कहा है कि उसके और किशोरी के बीच दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

नों शादी करना चाहते थे। इसके लिए किशोरी भी तैयार थी, जो कि परिजनों को मंजूर नहीं था। इस बात पर दोनों घरों में तनाव था। पुलिस के मुताबिक किशोरी को जलाकर मारने का प्रयास किया गया है।

उसका इलाज दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है। हालत गंभीर होने के चलते उसके बयान नहीं हो पाए हैं। किशोरी के परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed