फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   lover killed kid for revenge in noida

प्रेमी के अपमान का बदला लेने को बच्चे की हत्या

Thu, 20 Oct 2016 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Thu, 20 Oct 2016 09:38 AM IST
विज्ञापन
lover killed kid for revenge in noida

कोतवाली क्षेत्र के मुतैना गांव में मंगलवार को रहस्मय हालात में गायब चार वर्षीय बच्चे प्रिंस का शव बुधवार को पुलिस ने पड़ोसी महिला के घर के पीछे से बरामद किया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक परिवार की ही महिला ने अपने प्रेमी के अपमान का बदला लेने के लिए प्रेमी संग मिलकर बच्चे की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


मुतैना गांव निवासी धर्मेंद्र का चार साल का बेटा प्रिंस मंगलवार को घर के बाहर खेलते वक्त संदिग्ध हालात में गायब हो गया था। परिजनों ने शाम को उसके अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बच्चे की तलाश में पुलिस रात भर जुटी रही लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार दोपहर बच्चे का शव पड़ोस में रहने वाली महिला कविता के घर के पीछे से मिला। पुलिस ने शक के आधार पर महिला को हिरासत में लेकर उसके घर की तलाशी ली। महिला के घर के एक कमरे से बच्चे की चप्पल, कपड़ा और खून के निशान मिले।

कविता ने पूछताछ में बताया कि उसके ककोड़ क्षेत्र के एक युवक से कई सालों से अवैध संबंध थे। प्रेमी का घर आना-जाना भी था। धर्मेंद्र के भाई कुलदीप ने उसे प्रेमी संग पकड़ लिया और प्रेमी के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद से ही कुलदीप  प्रेमी के महिला के घर आने का विरोध करने लगा था।


दो दिन पहले महिला ने अपने प्रेमी को बुलाकर उसके अपमान का बदला लेने के लिए धर्मेंद्र के बेटे को मारने की योजना बनाई। मंगलवार को महिला ने प्रिंस को घर के बाहर खेलते वक्त देखा और बहाने से बुलाकर अंदर ले गई। महिला ने फोन करके अपने प्रेमी को भी बुला लिया और योजना के मुताबिक बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed