{"_id":"58a6d23a4f1c1b931ad846fa","slug":"looting-broke-so-beaten-up-that-student-s-teeth","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटने के लिए इतना पीटा कि छात्र के दांत तक तोड़ डाले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूटने के लिए इतना पीटा कि छात्र के दांत तक तोड़ डाले
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 17 Feb 2017 05:45 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : AmarUjala
प्रसाद नगर इलाके में हथियारबंद बदमाशों ने 12वीं के छात्र व उसके दोस्त से लूटपाट की। वारदात के दौरान बदमाशों ने छात्र की पिटाई कर दी। पिटाई से छात्र का एक दांत टूट गया।
विज्ञापन
पीड़ित छात्र की शिकायत पर पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश कर रही है। पीड़ित छात्र की पहचान गौरव के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक बदमाशों ने पीड़ितों से सोने का चेन, तीस हजार रुपये और मोबाइल फोन लूटा है।
विज्ञापन
गौरव पंजाबी बस्ती का रहने वाला है। घटना के समय गौरव अपने पड़ोसी की बेटी की शादी में शामिल होने गया था।