{"_id":"55617b2fc62adc4c68705df7c36fb0d1","slug":"loot-with-sales-manager-of-hindustan-lever","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल्स मैनेजर को बाइक से टक्कर मार 95 हजार लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेल्स मैनेजर को बाइक से टक्कर मार 95 हजार लूटे
अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 12 Feb 2014 02:09 PM IST
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में दनकौर-सिकंदराबाद मार्ग पर मंगलवार की शाम को एक मैनेजर और उसके साथी से बाइकर्स 95 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। दनकौर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
हिंदुस्तान लीवर के बुलंदशहर के सेल्स मैनेजर श्याम कुमार अपने सहयोगी राहुल मोहर के साथ सिकंदराबाद जा रहे थे।
यह भी पढ़ें:मेट्रो स्टेशन पर शोर मचाया, लगाया यौन शोषण का झूठा आरोप
विज्ञापन
जब चीती-नंगला गांव की पुलिया पर पहुंचे, तो अपाचे बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे कंपनी के सेल्स मैनेजर और उनका दोस्त दोनों गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन
बदमाशों ने हथियारों के बल पर बैग लूट लिया, जिसमें 95 हजार रुपये रखे थे। बैग में कंपनी की बकाया रकम लेकर मैनेजर लौट रहे थे।
लूट के बाद बदमाश खेरली हाफिजपुर की ओर चले गए। दनकौर पुलिस ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। एसपी डॉ.बृजेश कुमार सिंह का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है और कार्रवाई की जाएगी।