फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   loot with IT consultant

आईटी कंसल्टेंट से परिचित ने 45 लाख लूटे

Wed, 07 Dec 2016 01:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 07 Dec 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
loot with IT consultant
rupees - फोटो : amar ujala

नोटबंदी के बाद परेशान एक आईटी कंसल्टेंट को एक परिचित से लाखों रुपये घर पर होने की बात कहना महंगा पड़ा। परिचित ने बैंक में रुपये जमा करवाने का आश्वासन देकर उसे अपने जाल में फंसाया और फिर अपने सहयोगियों के साथ जान से मारने की धमकी देकर उससे 45 लाख रुपये लूट लिए।

विज्ञापन


आईटी कंसल्टेंट ने काफी दिनों के बाद इसकी शिकायत पंजाबी बाग थाने में की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक वरूण मोहन परिवार के साथ रोहिणी सेक्टर तीन में रहते हैं। वरुण ने पंजाबी बाग थाने में 45 लाख लूटे जाने की शिकायत दी है।
विज्ञापन


शिकायत में उसने कहा है कि नोटबंदी की घोषणा के समय उनके पास 45 लाख रुपये थे। वह अकेले रुपये लेकर बैंक में नहीं जाना चाहते थे। उन्होंने अपने एक परिचित कनॉट प्लेस निवासी केशव को इस बारे में बताया। केशव को पता था कि वरुण का अकाउंट रायसीना रोड स्थित कैनरा बैंक में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केशव ने बताया कि मैनेजर से बात हो गई है वह रुपये को जमा करवा देगा। तयशुदा कार्यक्रम के तहत 14 नवंबर को वरुण कार की डिग्गी में कैश लेकर पंजाबी बाग लालबत्ती पर पहुंचा। जहां उसकी मुलाकात केशव और उसके सहयोगी मनीष से हुई। दोनों कार में सवार हो गए।

उसने बताया कि मनीष रुपये बदलवा देगा। फिर दोनों उसे कुछ दूरी पर स्थित गुरुद्वारा के पास कार रोकने के लिए कहा। जहां केशव ने फोन कर कुछ युवकों को बुलाया। युवकों के आने के बाद केशव और मनीष ने वरुण पर पिस्टल तान दिया और जान से मारने की धमकी देकर सारे रुपये निकाल लिए। युवक रुपये लेकर चले गए।

वरुण का आरोप है कि केशव व मनीष ने उसके शरीर पर पेट्रोल डाल दिया और सुनसान जगह पर ले जाकर जान से मारने की बात कही। यह सुनकर वरुण रोने लगा और जान बख्श देने की गुहार लगाने लगा। केशव ने उसे पुलिस से शिकायत करने पर पूरे परिवार की हत्या करने की धमकी देकर छोड़कर चला गया।


इस घटना से वरुण काफी सदमे में था। किसी तरह साहस कर वह 30 नवंबर को पंजाबी बाग थाने पहुंचकर इसकी शिकायत की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed