फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   loot with Cock dealer in faridabad.

मुर्गा व्यापारी से 21 लाख की लूट

Wed, 10 Sep 2014 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 10 Sep 2014 01:46 AM IST
विज्ञापन
loot with Cock dealer in faridabad.

फरीदाबाद में आठ हथियारबंद बदमाशों ने सोमवार देर रात एनएच एक-सी ब्लॉक में एक मुर्गा व्यापारी पर जानलेवा हमला कर उसके हाथ से लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया। इसके बाद देसी कट्टे की बट से हमला कर दिया।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने लहूलुहान व्यापारी का इलाज कराया और उसकी तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ डकैती का मामला दर्ज किया। एसीपी एनआईटी रामचंद्र ने बताया कि घटना का खुलासा करने के लिए चार टीमें गठित की गई हैं जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन


पढ़ें-दिल्ली: आरोपी SHO ने खुद ही बनाई अपनी रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


हिसार के बरवाला का रहने वाला बलजीत सिंह मुर्गा कारोबारी है। बलजीत दिल्ली और एनसीआर के शहरों के चिकन विक्रेताओं को मुर्गे सप्लाई करता है। दुकानदारों से कैश कलेक्शन करने के लिए उसने एनएच एक-सी ब्लॉक में ऑफिस खोल रखा है।

सूत्रों के मुताबिक सोमवार को दुकानदारों से करीब 17 लाख रुपये वसूल कर बलजीत कार्यालय लाया था। रात को करीब 11 बजे दो अन्य व्यापारी भी बलजीत को 3.60 लाख रुपये देने के लिए वहां पहुंच गए।

पढ़ें-नाले में मिली लापता बच्चे की लाश, हत्या का आरोप


व्यापारियों से रुपए लेने के बाद बलजीत बैग में रख रहा था तभी आठ बदमाश धड़धड़ाते हुए कार्यालय के अंदर घुस आए। बलजीत ने बताया कि बदमाशों ने आते ही उनके सिर पर पिस्तौल तान दी और नगदी का बैग छीनने लगे। उन्होंने विरोध तो एक बदमाश ने पिस्तौल का ट्रिगर दबा दिया।

सौभाग्य से गोली नहीं चली इस पर बदमाश ने उनके सिर पर पिस्तौल की बट से वार कर घायल कर दिया। सिर पर चोट लगने से घायल बलजीत के हाथों से 21 लाख की नगदी से भरा बैग छीन बदमाश मौके से फरार हो गए।

वारदात के बाद पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। जिसके बाद थाना कोतवाली प्रभारी भारत भूषण और एसीपी एनआईटी रामचंद्र मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने डकैती का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed