{"_id":"da6f7e6cc0ae6c10b6e1c993fd4127cd","slug":"loni-on-the-sp-leader-shot-at-escapes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबादः सपा नेता की हत्या का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाजियाबादः सपा नेता की हत्या का प्रयास
अमर उजाला, लोनी
Updated Wed, 05 Nov 2014 01:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार शाम लग्जरी कार सवार तीन बदमाशों ने सपा युवजन सभा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष पर पिस्टल से गोली दाग दी। हमले में वे बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
लोगों ने बदमाशों को दबोच लिया और विदेशी पिस्टल छीनकर उनकी जमकर धुनाई की। यही नहीं भीड़ ने बदमाशों की लग्जरी कार में तोड़फोड़ करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर लोग शांत हुए। पुलिस का कहना है कि तीनों बदमाश दिल्ली पुलिस द्वारा एनकाउंटर में मारे गए फिरोज उर्फ फौजी गैंग के सदस्य हैं।
विज्ञापन
कंचनपार्क कॉलोनी निवासी अनीस अली पुत्र असगर अली सपा युवजन सभा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष हैं तथा प्रॉपर्टी डीलिंग करते हैं।
मंगलवार शाम 4.30 बजे सपा नेता अपने भाई अमरीश और दोस्त अंसार के साथ कंचन पार्क कॉलोनी के पास ही स्थित बीके मेजर स्कूल में गए थे।
इसी दौरान वहां सफारी कार में आबिद खेकड़ा, इदरीश पहलवान तथा नदीम निवासीगण डाबर तालाब कॉलोनी पहुुंच गए। अनीस का आरोप है कि इदरीश एवं नदीम ने उसे पकड़ लिया तथा आबिद ने जान से मारने की नीयत से उस पर गोली दाग दी।
शुक्र रहा कि उसके भाई अमरीश ने गोली चलाते वक्त आबिद के हाथ को झटक दिया, जिस कारण निशाना चूक गया तथा गोली उसके सिर के ऊपर से निकल गई।
वहां मौजूद लोगाें ने बदमाशों की पिस्टल छीन ली तथा तीनों को दबोच लिया। लोगों ने जमकर धुनाई करने के बाद उनकी लग्जरी कार भी पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों को हिरासत में ले लिया। सपा नेता के समर्थन में आए सैकड़ों कॉलोनी वासियों ने कस्बा चौकी के सामने लोनी-गाजियाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया तथा बदमाशों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग करने लगे।
थाना प्रभारी ने बदमाशों के विरुद्ध कार्रवाई करने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। पीड़ित सपा नेता ने बदमाशों के विरुद्ध जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पिस्टल जब्त कर ली है।
फौजी गैंग का लीडर है आबिद अली
थाना प्रभारी गोरखनाथ यादव का कहना है कि आबिद अली खेकड़ा बागपत का रहने वाला है तथा दिल्ली पुलिस द्वारा एनकाउंटर में मारे गए डाबर तालाब लोनी निवासी फिरोज उर्फ फौजी गैंग का सक्रिय सदस्य है।
फौजी की मौत के बाद आबिद ही गैंग को ऑपरेट कर रहा है। आबिद पर बागपत एवं गाजियाबाद के विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
उससे एक अवैध विदेशी पिस्टल बरामद हुई है। पुलिस बदमाशों से पूछताछ कर उनके साथियों के बारे में पता लगाने का प्रयास कर रही है।