फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   live in partner killed his girlfriend

लिव इन में रह रही प्रेमिका की हत्या

Sat, 12 Jul 2014 04:07 AM IST
Updated Sat, 12 Jul 2014 04:07 AM IST
विज्ञापन
live in partner killed his girlfriend

ग्रेटर नोएडा में बिसरख के हलदौनी गांव में लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाले एक युवक ने बृहस्पतिवार रात प्रेमिका की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। विवाद के दौरान महिला ने भी युवक पर चाकू से वार किया था। पुलिस ने मामला की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक हमीरपुर के राठ निवासी विनोद कुमार का पत्नी सुनीता (42) से विवाद हो गया था। जिसके बाद सुनीता उसे छोड़कर ग्रेटर नोएडा के हलदौनी में रहने लगी और एक कंपनी में काम करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


कंपनी में उसकी मुलाकात मूलत: कैमूर (बिहार) के रहने वाले मुकेश (24) से हुई थी। दोनों की दोस्ती गहरी होती गई और बाद में वो साथ-साथ हलदौनी में किराये के मकान में रहने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमी की हालत भी गंभीर

live in partner killed his girlfriend

कॉलोनी के लोगों ने बताया कि करीब डेढ़ साल से वह दोनों पति-पत्नी की तरह रह रहे थे। बृहस्पतिवार रात अचानक उनके बीच कोई विवाद हुआ और आपस में चाकूबाजी हो गई।

लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान मुकेश ने सुनीता को चाकू मारकर घायल कर दिया था। सुनीता ने भी मुकेश पर वार किए थे।

सूचना मिलने के बाद जब तक पुलिस पहुंची, तब तक सुनीता की मौत हो गई थी। उधर, मुकेश की भी हालत गंभीर है और उसे दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुनीता के पति विनोद ने मुकेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

खुद को बताया था बहन-भाई

live in partner killed his girlfriend

पुलिस ने बताया कि हल्दौनी गांव में जब सुनीता और मुकेश ने मकान किराये पर लिया तो खुद को बहन-भाई बताया था। लेकिन, धीरे-धीरे दोनों की असलियत लोगों के सामने आ गई।

कुछ दिन पहले महिला से उसके बच्चे भी मिलने आए थे। थाना प्रभारी अश्विनी कुमार ने बताया कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed