{"_id":"57d006624f1c1bdc673171a5","slug":"lawyer-brothers-assaulted-the-police-registered-a-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकील भाईयों के साथ मारपीट, पुलिस ने केस किया दर्ज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वकील भाईयों के साथ मारपीट, पुलिस ने केस किया दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 08 Sep 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Fight
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो सगे भाई अधिवक्ताओं के साथ मारपीट व लूटपाट करने के मामले में पुलिस ने चार युवकों को नामजद कर तीन- चार अन्य व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने दावा किया है कि इस मामले के सभी आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें कि प्रशासनिक भवन की पार्किंग का ठेका लेने वाले ठेकेदारों के कारिंदो के साथ दो सगे भाई वकीलों हाकम एवं मोहम्मद हासिम का झगड़ा हो गया था।
विज्ञापन
बाइक की पार्किंग की पर्ची कटवाने को लेकर ठेकेदार के कारिंदों व अधिवक्ताओं में ठन गई और लड़ाई झगड़ा बढ़ गया।
दोनों अधिवक्ताओं का आरोप है कि ठेकेदार के कारिंदों ने उनकी जमकर धुनाई की। इस घटना के बाद वहां पर सैकड़ों लोग इकट्ठे हो गए।
लोगों ने जैसे-तैसे उनको बचाया। मोहम्मद हासिम ने आरोप लगाया कि उनकी एक रिस्ट वाच , सोने की चेन तथा जेब में रखे आठ हजार रुपये भी उन पर हमला करने वालों ने लूट लिए थे।
विज्ञापन
मोहम्मद हासिम की शिकायत पर पुलिस ने रशीद, वकील, हाकम व रशीद को नामजद कर तीन-चार अन्य व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
इस घटना को लेकर अधिवक्ताओं में जबरदस्त रोष व्याप्त है। मंगलवार को बार ऐशोसिएशन के सदस्यों ने मीटिंग कर अदालत का कार्य स्थगित कर दिया था।
दोनों अधिवक्ताओं के साथ मारपीट एवं लूटपाट करने के मामले में चार युवकों को नामजद कर तीन-चार अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। सभी आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।