{"_id":"578bcf514f1c1b676bc4b975","slug":"landlord-entered-the-house-of-the-woman-who-rented-the-shed-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान मालिक ने महिला से घर में घुसकर किराये के बहाने किया रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान मालिक ने महिला से घर में घुसकर किराये के बहाने किया रेप
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 18 Jul 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : Demo pic
सेक्टर-45 में एक महिला को बाथरूम में बंधक बनाकर मकान मालिक ने रेप किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान मुकेश चौहान के रूप में हुई है, लेकिन पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया है।
विज्ञापन
पेश मामले में बुलंदशहर की रहने वाली पीड़िता अपने पति के साथ सेक्टर-45 में किराये के घर में रहती है। पति एक सॉफ्टवेयर कंपनी में सुपरवाइजर की नौकरी करता है।
विज्ञापन
आरोप है कि गत 11 जुलाई की शाम मकान मालिक मुकेश पीड़िता के कमरे में किराया मांगने आया था। आरोप है कि मुकेश ने किराये के बदले शारीरिक संबंध बनाने को कहा।
विज्ञापन
पीड़िता के मना करने पर मुकेश जबरन उसे बाथरूम में ले गया और हाथ बांधकर रेप किया। फिर धमकी देकर फरार हो गया। पीड़िता ने अपने पति को घटना के बारे में जानकारी दी। रविवार को पीड़िता अपने पति के साथ सेक्टर-39 थाने पहुंची और आरोपी मुकेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।