फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lady Shri Ram College student studying at home dragging the obscenity in China

लेडी श्रीराम कॉलेज में पढ़ रही चीन की छात्रा को घर में खींचकर की अश्लील हरकत

Fri, 03 Mar 2017 01:30 PM IST
पुरुषोत्तम वर्मा /अमर उजाला, नई दिल्ली।
पुरुषोत्तम वर्मा /अमर उजाला, नई दिल्ली। Updated Fri, 03 Mar 2017 01:30 PM IST
विज्ञापन
Lady Shri Ram College student studying at home dragging the obscenity in China
चीनी छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले शख्स का स्केच जारी - फोटो : ani

दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्रीराम कॉलेज में पढ़ रही चीन की छात्रा के साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है। इस मामले में शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने आरोपी का स्केच जारी किया है। आरोपी, छात्रा के घर में घुस गया और उसके साथ काफी देर तक अश्लील हरकतें की।

विज्ञापन


चीनी दूतावास के अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद ग्रेटर कैलाश-एक थाने में छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना के बाद से विदेशी छात्रा बहुत ज्यादा सदमे में है। पुलिस उसका इलाज करा रही है और काउंसलिंग भी कराई गई है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान गौतमपुरी-एक, बदरपुर निवासी अविनीश उर्फ महावीर (50) के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि मिसु (22, बदला हुआ नाम) मूल रूप से चीन की रहने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अकेले किराए पर रहती है यह छात्रा

Lady Shri Ram College student studying at home dragging the obscenity in China

वह चीन व भारत के बीच छात्र/छात्राओं के एक्सचेंज कार्यक्रम के तहत में भारत पढ़ने आई है। वह डीयू के कैलाश कॉलोनी स्थित लेडी श्रीराम कॉलेज से स्नातक कर रही है।

मिसु कैलाश कॉलोनी में ही किराये पर रहती है। कुछ दिन पहले उसने साइकिल से फूल-पौधे बेचने वाले से कुछ फूल लिए थे। इसके बाद आरोपी 27 फरवरी को छात्रा को फिर फूल-पौधे बेचने आ गया।

जब मिसु फूल ले रही थी, तो आरोपी उसे घर में खींचकर ले गया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। आरोपी ने काफी देर तक अश्लील हरकतें भी की। पीड़िता शोर मचाते हुए घर से बाहर आई। आरोपी फरार हो गया।

श्रीराम कॉलेज व आसपास रहने वाली विदेशी छात्राओं की सुरक्षा बढ़ा दी गई है

Lady Shri Ram College student studying at home dragging the obscenity in China

छात्रा ने इसकी शिकायत चीनी दूतावास में की। दूतावास के अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद ग्रेटर कैलाश-एक थाने में 27 फरवरी को छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया।

छात्रा के पास आरोपी का नाम व कोई संपर्क नहीं था। कई थानों की पुलिस को आरोपी की तलाश में लगाया गया। छात्रा के बताए हुलिये के आधार पर आरोपी का स्केच बनवाया गया।

ग्रेटर कैलाश-एक थाने में तैनात हवलदार विनोद ने बृहस्पतिवार को आरोपी अविनीश उर्फ महावीर को ग्रेटर कैलाश इलाके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी इलाके में काफी समय से फूल-पौधे बेचता है। छात्रा के कोर्ट में बयान हो गए हैं। वारदात के बाद लेडी श्रीराम कॉलेज व आसपास रहने वाली विदेशी छात्राओं की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed