फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kidni doubt racket for many years running, police asked for the records of transplant

किडनी रैकेट के कई वर्षों से चलने का शक, दिल्ली पुलिस ने मांगा ट्रांसप्लांट का रिकॉर्ड

Wed, 08 Jun 2016 01:36 AM IST
Updated Wed, 08 Jun 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
Kidni doubt racket for many years running, police asked for the records of transplant
किड़नी रैकेट - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली पुलिस को संदेह है कि अपोलो में किडनी रैकेट कई वर्षों से चल रहा था। दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को अपोलो अस्पताल प्रशासन को नोटिस भेजकर पिछले कई वर्षों में की गई किडनी ट्रांसप्लांट का रिकार्ड मांगा है।

विज्ञापन


नोटिस में कहा है कि किडनी ट्रांसप्लांट की सारी फाइलें व कागजात को सुरक्षित रखा जाए और जल्द से जल्द दिल्ली पुलिस को दिए जाए।

जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जांच में ऐसे तथ्य सामने आए हैं जिनसे लग रहा है कि पिछले कई वर्षों से अपोलो अस्पताल में किडनी रैकेट का गोरखधंधा चल रहा था।
विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी का ये भी कहना है कि इससे पहले नोटिस भेजकर जनवरी, 2016 तक का रिकार्ड मांगा गया था। जांच में जो तथ्य सामने आए हैं जिससे पुरानी केसों को वेरिफाई करना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

किडनी ट्रांसप्लांट करने वाले डॉक्टरों से होगी पूछताछ

Kidni doubt racket for many years running, police asked for the records of transplant
किड़नी रैकेट - फोटो : अमर उजाला

पुलिस किडनी ट्रांसप्लांट करने वाले डॉक्टरों से जल्द ही पूछताछ करेगी। डॉ. एसके सरीन 10 जून तक छुट्टी पर है। छुट्टी से वापस आने पर उनसे पूछताछ की जाएगी।

दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस की जांच में ये बात सामने आई है कि कानपुर के रहने वाले किडनी प्राप्तकर्ता मुकेश ने फर्जी कागजात लगाए थे। किडनी ट्रांसप्लांट के समय मुकेश ने अपना नाम व पता गलत लिखा था।

पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि मुकेश ने फर्जी कागजात का सहारा क्यों लिया था। पुलिस की जांच में ये बात सामने आई है कि मुकेश से अपोलो अस्पताल के स्टाफ ने संपर्क किया था। उसके लिए किडनी डोनर का प्रबंध अपोलो अस्पताल के स्टाफ ने किडनी रैकेट मास्टरमाइंड राजकुमार के साथ मिलकर किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed