{"_id":"5762b0014f1c1b397a11b838","slug":"kidnapping-a-young-man-shot-dead-in-bihar-killing","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार के युवक का अपहरण कर गोली मारकर की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिहार के युवक का अपहरण कर गोली मारकर की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 17 Jun 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
कापसहेड़ा में रहने वाले बिहार के युवक की पैसे के लेन-देन में उसके दोस्तों ने बुधवार को पहले अपहरण किया, फिर गोली मार कर हत्या कर दी। कापसहेड़ा गांव में राव मंसाराम स्कूल के पास रहने वाले दिनेश ने पालम विहार थाना पुलिस को बताया कि उसके 20 वर्षीय बेटे ढिल्लू को उसके तीन साथियों ने बुधवार शाम को अपहरण कर लिया।
विज्ञापन
वह अपनी कार में उसे घुमाते रहे, बाद में देर रात पालम विहार क्षेत्र में गोली मार दी। जिसके बाद उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
हत्या की वजह मृतक एवं आरोपियों के बीच लेन-देन से जुड़ी है। मृतक ढिल्लू नालंदा बिहार का रहने वाला था और यहां कापसहेड़ा में होटल ओबेराय के पास स्थित कालोनी में रह कर जीवन यापन के लिए मजदूरी करता था।
विज्ञापन
पालम विहार थाना प्रभारी संदीप के मुताबिक हमलावर ढिल्लू के जानने वाले थे। इनके बीच लेनदेन को लेकर कोई पुराना विवाद चला आ रहा है। इसी विवाद के चलते पिछले सप्ताह भी इनके बीच झगड़ा हुआ था। हालांकि उस समय इनका समझौता हो गया। इसके बाद आरोपियों ने बुधवार की देर शाम ढिल्लू को धोखे से बुलाया और बहला फुसलाकर गुडग़ांव के पालम विहार ले आए।
यहां इन लोगों ने बैठकर शराब पी। इसी दौरान एक बार फिर से उसी विवाद को लेकर यह सभी झगड़ पड़े। देखते ही देखते रात करीब 11:30 बजे इनमें से एक युवक ने तमंचा निकाल कर फायर कर दिया।
इस घटना में ढिल्लू को तीन गोलियां लगी हैं। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में मामले की जानकारी पुलिस को दी।
ढिल्लू के पिता की शिकायत पर पालम विहार थाना पुलिस ने कालू, रमन अब्बू व उसके अज्ञात दोस्तों पर हत्या व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।