{"_id":"5979dc614f1c1bcb168b46c7","slug":"kenter-collided-to-a-truck-at-jaipur-delhi-high-way-driver-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-जयपुर हाईवे पर खड़े ट्रक में कैंटर की टक्कर, चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर खड़े ट्रक में कैंटर की टक्कर, चालक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Thu, 27 Jul 2017 05:58 PM IST
सार
-दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित एनएसजी कैंप के सामने दुर्घटना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर आठ दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित एनएसजी कैंप के सामने जयपुर की तरफ से आ रहे कैंटर चालक ने हाईवे पर खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे कैंटर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मानेसर थाना क्षेत्र एरिया में बृहस्पतिवार सुबह एनएसजी कैंप के सामने हाईवे पर जयपुर की साइड मेें खड़े खराब ट्रक में कैंटर चालक राजकुमार (25) निवासी मोहम्मदपुर ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे कैंटर क्षतिग्रस्त हो गया और राजकुमार ने दुर्घटना में घायल होने पर मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मानेसर थाना पुलिस ने हंसराज निवासी धर्मपुरा की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। कैंटर चालक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
बिलासपुर थाने के आईओ एएसआई मनदीप सिंह ने बताया कि उक्त दुर्घटना में कैंटर चालक की मौत के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।