{"_id":"9af80f3c930096e6b498c7f3d1346809","slug":"juvenile-arrested-for-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"'साहब, कार का तेल लीक हो रहा है'","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
'साहब, कार का तेल लीक हो रहा है'
अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 17 Feb 2014 02:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के थाना सेक्टर-58 पुलिस ने लूटपाट के आरोप में नाबालिग को पकड़ा है। आरोपी के कब्जे से लूटे हुए रुपये और सामान बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अनुराग कक्कड़ इंदिरापुरम स्थित ईस्ट स्कैम अपार्टमेंट में रहते हैं। उन्होंने बताया कि रविवार को दोस्त के साथ कार से सेक्टर-62 स्थित फोर्टिस अस्पताल आ रहे थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: अगर आपके पास भी लैपटॉप है तो हो जाईए सावधान
विज्ञापन
इस दौरान फोर्टिस चौराहे पर एक लड़के ने कहा कि उनकी गाड़ी से तेल टपक रहा है। वे अपने दोस्त के साथ कार खड़ी कर इंजन चेक करने लगे।
इतने में उन्होंने कार की खिड़की खुलने की आवाज सुनी। उन्होंने बोनट नीचे कर देखा, तो एक नाबालिग लड़का उनकी कार में रखा बैग लेकर भाग रहा था।
अनुराग और उनके दोस्त ने पीछा करते हुए लड़के को कुछ दूरी पर जाकर पकड़ लिया। लड़के को छुड़ाने के लिए दो और युवक आ गए। तीनों के बीच छीना झपटी शुरू हो गई।
तभी पीड़ित ने शोर मचाया तो आसपास के लोग आ गए। अपने को घिरता देख लड़के के साथी भाग खड़े हुए जबकि नाबालिग को पीड़ित ने पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।