{"_id":"5829f5184f1c1bd53b8fe08c","slug":"joseph-ferreira-former-world-champion-jailed-for-four-arrested-in-fraud-of-millions","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व वर्ल्ड चैंपियन जोसफ फरेरा समेत चार को जेल भेजा, करोड़ों की धोखाधड़ी में किया है गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व वर्ल्ड चैंपियन जोसफ फरेरा समेत चार को जेल भेजा, करोड़ों की धोखाधड़ी में किया है गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 15 Nov 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो फोटो
क्यूनेट घोटाला मामले में पूर्व विश्व बिलियर्ड्स चैंपियन माइकल जोसफ फरेरा समेत चार आरोपियों को कोर्ट ने एक दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इन लोगों पर कई लोगों से करोड़ों की ठगी करने का आरोप है। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने इन लोगों को शनिवार को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
पटियाला हाउस स्थित ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष माइकल फरेरा व अन्य आरोपियों को पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इन आरोपियों को 16 लोगों की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
पीड़ित लोगों का आरोप है कि हांगकांग की कंपनी क्यूनेट की भारतीय फ्रेंचाइजी विहान डायरेक्ट सेलिंग इंडिया लिमिटेड धन वितरण योजनाओं में शामिल थी और उसने ई-कॉमर्स कारोबार
विज्ञापन
शुरू करने और लोगों को योजना में और अधिक सदस्य बनाने के बहाने जाल में फंसाकर धोखाधड़ी की थी।
पुलिस का दावा है कि पीड़ितों से एक से दस लाख रुपये तक ठगे गए। इन गिरफ्तार लोगों में विहान में शेयरधारक फरेरा व मैल्कम नोजर देसाई, कंपनी के निदेशक श्रीनिवास राव वांका और मागरल बालाजी शामिल हैं। इस कंपनी के खिलाफ पुलिस को अब तक 65 शिकायतें मिल चुकी हैं।