जेएनयू रेप के आरोपी छात्र को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेएनयू की पीएचडी छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी छात्र को अदालत ने चौदह दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी छात्र को बृहस्पतिवार को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया था। पीड़िता का बयान कोर्ट में दर्ज होने के बाद आरोपी छात्र ने बुधवार रात वसंत कुंज थाने में सरेंडर कर दिया था।
पटियाला हाउस स्थित ड्यूटी मजिस्ट्रेट सौरभ कुलश्रेष्ठ ने आरोपी अनमोल रतन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी छात्र को पेश करके न्यायिक हिरासत में भेजने का आग्रह किया था।
मामले की सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के अधिवक्ता ऋषिकेश कुमार ने कहा उनका मुव्वकिल हृदय रोगी है और उसकी आर्टरी में 30 फीसदी ब्लॉकेज है और वह इसकी दवा लेता है। उसे जेल में दवा ले जाने की अनुमति दी जाये।
दुष्कर्म मामले में 20 अगस्त से अनमोल रतन फरार था
बचाव पक्ष ने कहा कि पुलिस ने उन्हें एफआईआर की कॉपी नहीं दी है। पुलिस को निर्देश दिया जाये कि वह एफआईआर की कॉपी दे। इसके अलावा केस डायरी के पन्नों को संख्याबद्ध किया जाये।
बता दें कि छात्रा से दुष्कर्म मामले में 20 अगस्त से अनमोल रतन फरार था। पुलिस ने इस मामले में 21 अगस्त को एफआईआर दर्ज की थी। अनमोल ने अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। इस याचिका पर 27 अगस्त को सुनवाई होनी थी लेकिन उससे पहले उसने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।
मजिस्ट्रेट के समक्ष 24 अगस्त को पीड़िता का बयान दर्ज होने के बाद अनमोल ने कोर्ट में सरेंडर करने की कोशिश की थी। उसने कोर्ट से न्यायिक हिरासत में भेजने का आग्रह किया था जिसे कोर्ट ने अस्वीकार कर दिया था। इसके बाद अनमोल ने बुधवार रानतक करीब सवा दस बजे वसंत कुंज थाने में सरेंडर कर दिया था।