{"_id":"56fdbf0a4f1c1b3f54f00105","slug":"japanese-s-body-was-on-the-bed-in-the-hotel-room","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल के कमरे में बेड पर पड़ी मिली जापानी की लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होटल के कमरे में बेड पर पड़ी मिली जापानी की लाश
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 01 Apr 2016 05:32 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण जिले के फतेहपुरबेरी थाना इलाके में स्थित एक दक्षिण जिले के होटल में जापान के बुजुर्ग की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसका शव कमरे में बेड पर पड़ा मिला। वह भारत स्थित एक कंपनी में मैनेजर था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स में रखवा दिया है। पुलिस ने जापानी एंबेसी को इसकी सूचना दे दी है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नाका नूरा (63) भारत में स्थित एनएईडीए में इलेक्ट्रिकल मैनेजर थे। वे फतेहपुर बेरी के सुल्तानपुर में स्थित एब्रोन होटल में ठहरे हुए थे। इस होटल में ज्यादातर जापानी डिश मिलती है। उन्होंने बुधवार रात को साढ़े नौ बजे होटल में ठहरे चार अन्य जापानी दोस्त के साथ खाना खाया।
विज्ञापन
इसके बाद अपने कमरे में सोने चले गए। बृहस्पतिवार वह ऑफिस नहीं पहुंचे तो ऑफिस से एक व्यक्ति होटल पहुंचा। होटल का कमरा मास्टर चाबी से खोला गया। वहां नाका नूरा बेड़ पर मृत पड़े मिले। बेड़ पर उल्टी की हुई थी। मुुंह से खून भी निकल रहा था। पैर पलंग से नीचे लटके हुए थे। पुलिस ने कमरे की दो से तीन घंटे तक जांच की। सीबीआई की सीएफएसएल व क्राइम टीम को भी बुलाया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही पता लगेगा कि विदेशी बुजुर्ग की मौत कैसे हुई है।
विज्ञापन