फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   It was Uncle nephew abducted, arrested with ransom money

मामा ने ही किया था भांजे का अपहरण, फिरौती की रकम के साथ गिरफ्तार

Mon, 30 May 2016 12:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 30 May 2016 12:56 PM IST
विज्ञापन
It was Uncle nephew abducted, arrested with ransom money
छुड़ाया गया बच्चा - फोटो : अमर उजाला
चोटपुर कालोनी से अगवा किए गए रिजवान को पुलिस ने सही सलामत बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे फिरौती की रकम के एक लाख 90 हजार रुपए बरामद किए है। 
विज्ञापन


इनका एक साथी अभी फरार है। पुलिस की टीमें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। दरअसल, 26 अप्रैल को कालोनी से मो. आलम का पुत्र रिजवान का अपहरण किया गया था। इस संबंध में पीड़ित ने थाना फेज-3 में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने खुलासे में दावा किया कि अपहरणकर्ता कोई और नहीं है बल्कि अपह्त बच्चे का मामा ही है। 
विज्ञापन


उसने अपने दो साथियों के साथ बच्चे का अपहरण कया था। एसपी सिटी दिनेश यादव ने बताया कि आरोपी ने तीन बच्चों का अपहरण किया था। जिसमें से दो बच्चों को उसने थोड़ी दूर ले जा कर छोड़ दिया था। अपहरणकार्ता रिजवान को अपने साथ ले गए। आरोपी मुजफ्फरपुर बिहार निवासी सलीम जो कि मो. आलम का दूर का साला लगता है और अपह्त बच्चे रिजवान का मामा लगता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वह दो वर्ष पूर्व मो. आलम के यहां काम करने आया था और 6 माह तक वह आलम के घर पर ही रहा था। मो. आलम का प्रिंटिंग प्रेस का काम है। अपहरण करने के बाद आरोपी सलीम ने फिरौती की रकम के लिए फोन किया था। 

जिस पर उसने परिवार से बच्चे को छोड़ने के लिए पांच लाख रुपए की मांग की। यह बात पीड़ित ने पुलिस को बताई। डीएसपी अरविंद यादव के नेतृत्व में चार टीमें गठित की गई। साथ ही टीमों को पीड़ित के साथ बताए गए स्थान पर फिरौती की रकम के साथ भेजा। 

पीड़ित ने अपहरणकर्ता द्वारा बताए गए स्थान पर रुपए रख दिए। कुछ देर में बाइक सवार दो बदमाश बैग लेकर चले गए और बच्चे को छोड़ दिया। पुलिस ने सर्विलांस के जरिए बदमाशों की धड़पकड शुरू की।

रविवार को जैसे ही आरोपी सलीम अपने घर ग्रेटर नोएडा पहुंचा। वहां मौजूद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसके कब्जे से एक लाख रुपए एवं घटना में इस्तेमास किया गया मोबाइल फोन बरामद किया गया। वहीं, दूसरे अपहरणकर्ता महफूज को दिल्ली के भजनपुरा से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 91 हजार रुपए बरामद किए गए। 

जबकि तीसरा महबूब अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लेगी। महबूब ने फिरौती की रकम में खेल किया पुलिस का कहना है कि फरार बदमाश महबूब ने फिरौती में मिले पांच लाख रुपये के बंटवारे में खेल कर दिया। 


बैग लेकर कमरे में महफूज आया था, लेकिन महबूब ने हिसाब करते समय उसे कमरे से बाहर निकाल दिया। बाद में महबूब ने बताया कि सिर्फ 4.30 लाख रुपये ही मिले हैं।  वहीं मो. आलम ने बताया कि जिस दौरान सलीम उनके यहां काम करता था उस समय उसने एक चोरी की घटना को अंजाम दिया था जिसके चलते उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed