फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   inter state gangstar arrested in delhi

इंटर स्टेट गैंगस्टर अकबर उर्फ धोबी गिरफ्तार, दो बार कर चुका है पुलिस पर हमला

Tue, 27 Sep 2016 10:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 27 Sep 2016 10:08 AM IST
विज्ञापन
inter state gangstar arrested in delhi

दिल्ली और यूपी पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुके इंटर स्टेट गैंगस्टर अकबर उर्फ धोबी (32) को उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपी ने अपने गैंग के साथ मिलकर इंदिरापुरम इलाके में एक करोड़ की फिरौती के लिए इसी साल जनवरी मार्च में बिल्डर भाइयों अमजद उर्फ पप्पू और अर्शी मलिक की हत्या कर दी थी।

विज्ञापन


यही नहीं आरोपी दिल्ली पुलिस और यूपी पुलिस की टीम पर दो बार हमला कर फरार हो चुका है। अकबर की पुलिस को हत्या और हत्या के प्रयास के पांच मामलों में तलाश थी।
विज्ञापन


इससे पूर्व वह हत्या, हत्या के प्रयास, लूटपाट व जबरन वसूली समेत 22 मामलों में शामिल रहा है। पुलिस इसके पास से एक पिस्टल व सात कारतूस बरामद किए हैं।

उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त डॉ.अजीत कुमार सिंगला ने बताया कि सीलमपुर इलाके में गोली चलाकर लूटपाट करने के मामले में पुलिस को अकबर की तलाश थी। 25 जुलाई को सीलमपुर इलाके में एसआई रिजवान, हेड कांस्टेबल लायक अली ने अकबर को घेरने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन आरोपी पुलिस पार्टी पर गोली चलाकर फरार हो गया। इधर पुलिस उसकी तलाश करती रही। रविवार को हेड कांस्टेबल लायक अली को सूचना मिली कि अकबर धोबी पांडू शिला पार्क, सीलमपुर में मौजूद है।

फौरन सीलमपुर एसएचओ राम अवतार त्यागी, एसआई मनोज कुमार व  हेड कांस्टेबल लायक अली समेत अन्यों की टीम ने आरोपी को दबोच लिया। उसके पास से एक पिस्टल व सात कारतूस बरामद हुए।

कौन है पकड़ा गया गैंगस्टर अकबर धोबी...

inter state gangstar arrested in delhi

सीलमपुर के चौहान बांगर में रहने वाला अकबर धोबी हत्या, हत्या के प्रयास, लूटपाट और जबरन वसूली के लिए जाना जाता है। जनवरी 2016 में अकबर व उसके गैंग ने बिल्डर अमजद से एक करोड़ रुपये मांगे थे।

रुपये न देने पर आरोपियों ने गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में अमजद की हत्या कर दी थी, जबकि अमजद के भाई अर्शी मलिक को 11 गोली मारी थी पर अर्शी की जान बच गई। लेकिन 11 मार्च 2016 को आरोपियों ने दुबारा हमला कर अर्शी की हत्या कर दी।

वहीं 20 जुलाई को इंदिरापुरम पुलिस टीम और 25 जुलाई को सीलमपुर पुलिस टीम पर गोली चलाने समेत अन्य मामलों में पुलिस को अकबर की तलाश थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed