विधायक की भतीजी से दरोगा ने की अभद्रता, कार से उतारकार थाने ले आया गाड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुर्जा नगर स्थित जेवर अड्डे पर अस्पताल जाते समय विधायक की कार सवार डॉक्टर भतीजी के साथ दरोगा ने अभद्रता की। इमरजेंसी में मरीज को देखने जाने की बात कहने के बावजूद उसने महिला चिकित्सक को कार से नीचे उतार दिया।
आरोप है कि चालक के साथ भी दरोगा ने मारपीट की और गाड़ी को कब्जे में लेकर कोतवाली ले आया और सीज कर दी। महिला चिकित्सक कार के लिए पूरे दिन कोतवाली के चक्कर काटती रहीं। उन्होंने आरोपी दरोगा के खिलाफ तहरीर दी है।
कांग्रेस विधायक बंशी सिंह पहाड़िया की भतीजी डॉ. पूनम महिला अस्पताल में चिकित्सक के पद पर तैनात हैं। बृहस्पतिवार दोपहर को वह बुलंदशहर से लौट रही थीं। चालक संदीप कार चला रहा था।
कोतवाली का चक्कर काटती रहीं पूनम
डॉ पूनम ने बताया कि जेवर अड्डे पर एक दरोगा ने उनकी गाड़ी रोक ली। डॉ पूनम ने दरोगा से कहा कि वह इमरजेंसी में एक मरीज को देखने जा रही हैं। आरोप है कि दरोगा ने मानने से इंकार कर दिया और उनके साथ अभद्रता की।
आरोप है कि चालक संदीप के साथ भी मारपीट पर उतारू हो गया। दरोगा ने कार को कब्जे में लेकर कोतवाली में खड़ी कर दी। डॉ. पूनम पूरे दिन कार के लिए परेशान रहीं और कोतवाली का चक्कर लगाती रहीं। इंस्पेक्टर के न होने पर डॉक्टर ने एसएसपी से फोन पर बात की। एसएसपी के आदेश पर सीओ ने कोतवाली पहुंचकर गाड़ी को छोड़ दिया।
महिला की चिकित्सक की गाड़ी नो इंट्री में जा रही थी। इस लिए दरोगा ने गाड़ी पकड़कर सीज कर दी। लेकिन बाद में कोतवाली पहुंचकर दरोगा को फटकार लगाकर गाड़ी छोड़ दिया गया। - विजय प्रकाश, सीओ खुर्जा