फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   in the theft leela hotel on the basis of cctv police is interrogating the family members

80 लाख से गहने चोरी : CCTV में दिखे आरोपी, परिजन कर रहे पहचान

Tue, 28 Nov 2017 10:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Tue, 28 Nov 2017 10:56 AM IST
विज्ञापन
in the theft leela hotel on the basis of cctv police is interrogating the family members
gold loot - फोटो : अमर उजाला

शनिवार रात को होटल लीला में शादी समारोह के दौरान हुए 80 लाख रुपये के गहनों से भरे बैग चोरी मामले में पुलिस ने होटल की सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली है। फुटेज में आरोपी होटल में प्रवेश करने से लेकर बैग लेकर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन


पुलिस वर और वधू पक्ष के लोगों को आरोपियों की फोटो दिखाकर उनकी पहचान कराने की कोशिश कर रही है। बता दें कि एनआरआई रेजीडेंसी नोएडा निवासी भूषण साहनी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि 25 नवंबर को उनकी भांजी अनुभा की शादी फरीदाबाद के अश्वनी के साथ हुई थी।
विज्ञापन


शादी समारोह गुरुग्राम के सरहोल बॉर्डर पर स्थित होटल लीला में आयोजित किया गया। शादी में वर और वधू को दिए जाने वाले गहनों का बैग वह अपने पास सोफे के साथ रखकर बैठ गए। इस दौरान रात करीब पौने 1 बजे उनकी आंख लग गई तो उन्हें अपने पास से किसी के गुजरने की आहट महसूस हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

गहनों के साथ दो लोग भी गायब थे

in the theft leela hotel on the basis of cctv police is interrogating the family members
the leela

आंख खुली तो पाया कि उनके पास रखा गहनों का बैग गायब है। बैग में करीब 80 लाख रुपये के गहने थे। इस पर उन्होंने पाया कि शादी समारोह से दो लोग भी गायब हैं। जिन्होंने होटल स्टाफ जैसी ड्रेस पहनी हुई थी।

इस पर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी। मामले की जांच कर रहे एएसआई राम निवास ने बताया कि होटल से सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली गई है।

सीसीटीवी फुटेज में दो लोग बारात के साथ होटल में प्रवेश करते नजर आ रहे हैं। दोनों ही बाराती बनकर आए थे और होटल से बैग लेकर वहां से निकल गए। इनकी पहचान कराने के लिए वर व वधू पक्ष से संपर्क किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed