{"_id":"5a01e66a4f1c1b87698b9ec1","slug":"in-junaid-murder-case-head-of-the-village-said-this","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुनैद हत्याकांड : सरपंच ने दी गवाही, खोले ये राज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जुनैद हत्याकांड : सरपंच ने दी गवाही, खोले ये राज
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 08 Nov 2017 01:15 PM IST
विज्ञापन
junaid murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव खंदावली निवासी जुनैद हत्याकांड में मंगलवार को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश वाईएस राठौर की अदालत में सुनवाई हुई। मंगलवार को असावटी गांव के सरपंच कर्ण सिंह, सिविल अस्पताल के डॉक्टर तरुण और हवलदार अजय की गवाही हुई। असावटी गांव के सरपंच ने पुलिस को घटना के बाद तीन युवकों के मोटर साइकिल पर सवार होकर भागने की सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध करवाई थी।
विज्ञापन
इसके माध्यम से पुलिस को आरोपी का सुराग लगा था। जुनैद पक्ष के वकील निबरास अहमद ने बताया कि असावटी गांव के सरपंच कर्ण सिंह सीसीटीवी की डीवीआर पुलिस को उपलब्ध करवाने के बारे में सरपंच की गवाही थी।
विज्ञापन
मंगलवार को गांव जटौला के सरपंच गिरिराज द्वारा गवाही में पुलिस द्वारा तालाब से उसके सामने चाकू निकालने की बात से इंकार करने के बारे में पूछने पर निबरास अहमद ने इस तरह की किसी बात से इंकार किया है। बता दें कि दिल्ली से ईद की खरीददारी करके लौट रहे गांव खंदावली निवासी जुनैद की दिल्ल मथुरा शटल में 22 जून को सीट पर बैठने को लेकर चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन