फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   In cases of dowry harassment cases, allegations of rape brother

दहेज उत्पीड़न के मामलों में केस दर्ज, जेठ पर दुष्कर्म का आरोप

Fri, 17 Jun 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 17 Jun 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन

दहेज उत्पीड़न के तीन मामलों में पुलिस ने चार महिलाओं सहित 17 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं। एक मामले में पीड़िता ने अपने जेठ पर दुष्कर्म का भी आरोप लगाया है।

विज्ञापन


संबंधित थानों की पुलिस मामलों की जांच कर रही है। गांव बघौला निवासी विवाहिता ने महिला थाना पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया कि उसकी शादी गांव मवई (फरीदाबाद) निवासी राहुल के साथ हुई थी।
विज्ञापन


शादी के बाद से ही सुसराल पक्ष के लोग दहेज के लिए परेशान करते थे। दहेज लाने मे असमर्थता जताने पर निर्मला को पति राहुल, ससुर रमेश, सास सरला देवी व जेठ भूपेंद्र ने पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने जेठ भूपेंद्र पर पर दुष्कर्म का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं गांव देवली निवासी राधा ने शिकायत दी है कि गांव समालखां (पानीपत) निवासी ससुर चन्नूमल, सास विमला, पवन व दीपक देवर व जय भगवान ने दहेज में दो लाख रुपये नगद नही मिलने पर पीड़िता के साथ मारपीट कर व जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया।


एक अन्य मामले मे प्रकाश बिहार निवासी प्रीति पुत्र सुभाष चंद ने कैंप थाना पुलिस को शिकायत दी है कि दहेज में कार व दो लाख रुपये नही देने पर उसे नंगला गुर्जर (फरीदाबाद) निवासी पति सुनील, ससुर ईश्वर, सास धोती, राजेश, संजय, अशोक, अनिल व ज्योति पत्नी अनिल ने मारपीट करते हुए व धमकी देकर घर से निकाल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed