फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   In a one-sided love killing the young woman in the nursing home, the young man gave birth

एक तरफा प्यार में नर्सिंग होम में युवती की हत्या कर युवक ने जान दी

Wed, 08 Mar 2017 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 08 Mar 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
In a one-sided love killing the young woman in the nursing home, the young man gave birth
गन शॉट

एकतरफा प्यार में पागल एक सनकी आशिक ने युवती की गोली मारकर हत्या कर दी और खुद भी गोली मारकर जान दे दी। यह सनसनीखेज वारदात मंगलवार शाम विजयनगर थाने से महज 100 मीटर की दूर स्थित एक नर्सिंग होम में हुई।

विज्ञापन


पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल तमंचा बरामद कर दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। एसएचओ विजयनगर नीरज ने बताया कि मृतका ज्योति गौतम (22) सेक्टर-9 विजयनगर की रहने वाली थी। वह प्रताप विहार की वकील कालोनी स्थित लाइफ लाइन मेडिकल सेंटर में डेढ़ साल से रिसेप्शनिस्ट थी।
विज्ञापन


इन दिनों उसके बीकॉम के एग्जाम चल रहे थे, जिसके चलते उसने एक माह की अस्पताल से छुट्टी ली हुई थी। मंगलवार शाम को ज्योति नर्सिंग होम में रिसेप्शनिस्ट सहेली प्रियंका से मिलने आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों रिसेप्शन पर बैठी थीं, तभी करीब सवा सात बजे उसके पड़ोस में दादी कस्तूरी के साथ रहने वाला युवक बॉबी वहां आया। उसने ज्योति से एक बार प्यार का इजहार किया, लेकिन ज्योति ने उसे इंकार कर दिया। इससे नाराज बॉबी ने पहले तमंचे से ज्योति के सीने में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।

इसके बाद उसने वहीं खड़े होकर खुद के सीने में भी तमंचे से गोली मार ली, जिससे वह घायल हो गया। इससे नर्सिंग होम में हड़कंप मच गया और मरीज-तिमारदार भी भाग खड़े हुए।


उसे एमएमजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची विजयनगर पुलिस ने छानबीन की। एसएचओ विजयनगर ने बताया कि बॉबी ज्योति से एकतरफा प्यार करता था। अंदेशा है कि प्रेम निवेदन ठुकराने पर ही उसने यह वारदात की होगी। पुलिस मामले की जांच की कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed