फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Illicit relations and made the wife her husband's murder conspiracy

अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने रची साजिश और करा दी पति की हत्या

Sun, 09 Oct 2016 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 09 Oct 2016 09:25 AM IST
विज्ञापन
Illicit relations and made the wife her husband's murder conspiracy
Crime Scene

अवैध संबंधों के चलते एसजीएम नगर निवासी क्रेशर कर्मचारी अरुण (30 वर्ष) की हत्या हुई थी। इस हत्याकांड की  मुख्य साजिशकर्ता उसकी पत्नी सुषमा ही निकली। 

विज्ञापन

आरोपियों ने उसके कहने पर ही अरुण की हत्या की थी।

पुलिस ने शनिवार को सुषमा को गिरफ्तार कर लिया। इसमें हत्या करने वाले एक आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस के मुताबिक पाली क्रेशर जोन में ड्यूटी पर गए अरुण 11 सितंबर को अचानक लापता हो गए थे।
विज्ञापन


पत्नी सुषमा ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट एसजीएम नगर थाने में 13 सितंबर को दर्ज कराई। पुलिस जांच में पता चला कि अरुण के हरदोई निवासी रिश्तेदार राजेश की संदिग्ध भूमिका है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को हरदोई में छापेमारी कर राजेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने एक साथी के साथ अरुण की हत्या करना कबूल कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि सुषमा ने उनसे कहा था कि उसका पति उसकी जिंदगी में कांटा बना हुआ है। 

उसे निकाल दो। उसके कहने पर आरोपियों ने पहले अरुण को शराब पिलाई। फिर चाकू घोंपकर हत्या के बाद अरुण का शव सूरजकुंड रोड पर झाडिय़ों में फेंक दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed