फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Iklak SSP meet kin, and the names of the demand will Htyaropion

SSP से मिलेंगे इकलाख के परिजन, तीन हत्यारोपियों का नाम जुड़वाने की करेंगे मांग

Sun, 17 Jul 2016 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 17 Jul 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
Iklak SSP meet kin, and the names of the demand will Htyaropion
बिसाहड़ा कांड - फोटो : फाइल फोटो

इकलाख की हत्या के मामले में बिसाहड़ा के तीन लोगों के नाम आरोपियों के तौर पर जुड़वाने की मांग को लेकर परिजन सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचेंगे। पहले शनिवार को एसएसपी से मिलने की योजना थी।

विज्ञापन


इकलाख के परिजन की ओर से अधिवक्ता यूसुफ सैफी ने बताया कि इकलाख और उसके परिजन के खिलाफ बिसाहड़ा के ग्रामीणों ने जिला न्यायालय में 56/3 के तहत मामला दर्ज करने की याचिका डाली थी जिस पर न्यायालय की ओर से मामला दर्ज करने के आदेश दिए गए थे। 
विज्ञापन


ग्रामीणों की याचिका में तीन लोगों ने इकलाख को घटना के दौरान पकड़ने की बात कही है। इसके बाद इकलाख की पीटकर हत्या की गई थी। पुलिस द्वारा बनाए गए आरोपियों में तीन लोगों के नाम शामिल नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों ने स्वीकार किया है कि इकलाख को पकड़ने में वह आगे रहे थे इसलिए हमें शंका है कि इकलाख की हत्या में इनका भी हाथ हो सकता है। पहले शनिवार को एसएसपी से इनके नाम आरोपियों में जुड़नवाने की गुजारिश करने की योजना थी। अब इसमें बदलाव कर सोमवार को सूरजपुर कार्यालय जाकर मुलाकात की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed