फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   husband murders his wife for extra marital relations

दोस्त के साथ अवैध संबंध के चलते पत्नी की हत्या

Tue, 15 Apr 2014 01:36 AM IST
Updated Tue, 15 Apr 2014 01:36 AM IST
विज्ञापन
husband murders his wife for extra marital relations

दोस्त के साथ पत्नी के अवैध संबंधों से नाराज व्यक्ति ने रविवार रात पत्नी का गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि ऐसा करने से पहले उसने कई बार पत्नी को दोस्त से दूर रहने की चेतावनी दी थी।

विज्ञापन


इसी बात को लेकर दोनों के बीच काफी दिनों से झगड़ा चल रहा था और अक्सर मारपीट की भी नौबत आ जाती थी।

वारदात वाले दिन भी उसने पत्नी को अपने दोस्त के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा तो उसका गुस्सा बेकाबू हो गया और उसने उसकी हत्या कर दी।

दोस्त के घर में मिली बीवी

husband murders his wife for extra marital relations

पुलिस के अनुसार मूलत: बंगाल की रहने वाली जाहिदा (22) अपने पति दिलदार हुसैन (25) और तीन बच्चों के साथ गाजीपुर इलाके में रहती थी। दिलदार मुर्गा मंडी में काम करता है।

उसके साथ ही उसका दोस्त असगर अली (26) भी काम करता है। असगर, दिलदार के घर के पास ही रहता है। रविवार रात दिलदार, असगर के घर पहुंचा। जहां उसने अपनी पत्नी को उसके साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा।

दिलदार ने अपने साथ ले गए मीट काटने के हथियार से जाहिदा के गले को रेत दिया। घटना के बाद असगर ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया और दिलदार को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार रंगे हाथ पकड़ा

husband murders his wife for extra marital relations

पूछताछ में दिलदार ने बताया कि जाहिदा को उसने अपनी पत्नी को कई बार असगर के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा था। इसको लेकर उसने पत्नी को चेतावनी दी थी।

इस बात पर उसकी अक्सर पत्नी से झगड़ा भी होता था। रविवार रात वह घर पहुंचा। उसकी पत्नी घर पर नहीं थी। जब वह दोस्त के घर पहुंचा तो उसने उसे आपत्तिजनक स्थिति में देखा। पुलिस ने जाहिदा के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

विज्ञापन

पूर्व पत्नी पर तेजाब डालने की कोशिश

husband murders his wife for extra marital relations

वहीं, एक युवक ने रविवार तड़के पूर्व पत्नी पर तेजाब डालने का प्रयास किया। आरोपी दस दिन पहले ही जेल से बाहर आया है। रविवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि मो. शारिक अपनी पूर्व पत्नी से मारपीट कर रहा है। पुलिस के वहां पहुंचने से पहले वह भाग गया।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि कलामहल निवासी शारिक ने वर्ष 2008 में उससे लव मैरिज की थी। शारिक के आपराधिक वारदातों में शामिल होने की वजह से 2011 में दोनों का तलाक हो गया।

आरोपी को जब पता चला कि पीड़िता की दूसरी शादी होने वाली है तो वह रविवार को उसके घर पहुंच गया और तेजाब डालने का प्रयास किया। आरोपी ने उससे मारपीट भी की। पुलिस ने मामला दर्ज कर रविवार रात शारिक को गिरफ्तार कर लिया।

पति के दोस्त पर रेप का आरोप

husband murders his wife for extra marital relations

उधर, गोविंदपुरी थाना इलाके में एक महिला ने पति के दोस्त पर रेप करने और ससुर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, महिला पति और ससुर के साथ गोविंदपुरी रहती है। उसका पति पेशे से फोटोग्राफर है। सोमवार को पुलिस दी शिकायत में महिला ने कहा है कि कुछ दिन पहले उसके पति का दोस्त सोनू घर आया और दुष्कर्म किया।

महिला का यह भी आरोप है कि उसका 60 वर्षीय ससुर छेड़छाड़ करता था। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता था। पुलिस का कहना है कि  पीड़ित महिला के कोर्ट में 164 के बयान होने के बाद आरोपी ससुर को गिरफ्तार किया जाएगा। महिला की पांच वर्ष पहले शादी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed