{"_id":"221001b39111ad9a0a14741731c5b49d","slug":"honour-killing-suspects-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंचकस से गोद-गोद कर बेटी को मार डाला!","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेंचकस से गोद-गोद कर बेटी को मार डाला!
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 17 Feb 2014 05:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली की शाहबाद डेरी के खेड़ाखुर्द गांव में संदिग्ध हालात में 23 वर्षीय युवती की हत्या कर दी गई। पुलिस ने ऑनर किलिंग की भी आशंका जताई है।
विज्ञापन
पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों से पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार, सुमन (23) मां शकुंतला और दो सौतेले भाई-बहन के साथ रहती थी।
पढ़ें: प्रेमिका की शॉपिंग से तंग आकर प्रेमी ने कर दी थी हत्या
विज्ञापन
रविवार सुबह आठ बजे शकुंतला ने पुलिस को फोन करके वारदात की जानकारी दी। मौके पर पुलिस ने देखा कि सुमन के चेहरे पर पेचकस या चाकू के तीन जख्म थे।
पूछताछ में शकुंतला ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात 9 बजे खाना खाने के बाद वह दोनों बेटियों के साथ कमरे में सो गई थी। बेटा निजामपुर निवासी मामा के घर गया हुआ है।
विज्ञापन
सुबह सात बजे उठी तो सुमन बिस्तर से गायब थी। दूसरे कमरे में उसका शव पड़ा था। चेहरे पर पेचकस या घरेलू चाकू के तीन जख्म मिले हैं। फिलहाल, पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।