{"_id":"27f85cb1674747f27b65a62d970116dc","slug":"headmaster-of-home-millions-of-jewelry-scotty-theft-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेडमास्टर के घर से लाखों के जेवर, स्कूटी चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हेडमास्टर के घर से लाखों के जेवर, स्कूटी चोरी
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 30 Sep 2014 01:14 PM IST
विज्ञापन
कैलाभट्टा में चोरों ने सरकारी स्कूल में तैनात हेडमास्टर के घर के ताले तोड़कर लाखों की ज्वेलरी, घरेलू सामान और स्कूटी चोरी कर ली। मकान पर ताला था, परिवार शादी समारोह में गया था।
विज्ञापन
चोर मेन गेट पर लगे इंटर लाकिंग तालों को तोड़कर घुसे थे। कैलाभट्टा 558 निवासी तस्वीर रजा ने बताया कि वह इस्लाम नगर स्थित प्राइमरी स्कूल मेें हेडमास्टर हैं।
विज्ञापन
22 सितंबर को वह परिवार सहित अमरोहा में रिश्तेदार की शादी में गए थे। सोमवार सुबह उनका बेटा आदिल घर पहुंचा तो मेन गेट पर लगे तीनों ताले टूटे थे।
चोर पांच तोला की ज्वेलरी, हजारों रुपये कीमत का घरेलू सामान और स्कूटी ले गए। जाते हुए चोर मेन गेट को बंद कर गए थे, जिस कारण पड़ोसियों को भनक नहीं लग सकी।
विज्ञापन