{"_id":"5bf28aeabdec226d0679dc6c","slug":"gurugram-8-year-old-girl-forcibly-made-to-play-game-on-mobile-then-took-inside-and-molested-her","type":"story","status":"publish","title_hn":"8 साल की बच्ची को मोबाइल पर गेम खिलाने के बहाने ले गया अंदर, की छेड़खानी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
8 साल की बच्ची को मोबाइल पर गेम खिलाने के बहाने ले गया अंदर, की छेड़खानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Mon, 19 Nov 2018 03:35 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानेसर के गांव सुल्तानपुर में 42 वर्षीय जितेंद्र उर्फ जीतू पर तीसरी कक्षा में पढने वाली 8 साल की छात्रा के साथ छेडख़ानी का आरोप लगा है। छात्रा गली के बाहर चौक में खेल रही थी। आरोपी मोबाइल दिखाकर गेम खिलाने के बहाने छात्रा को अपने घर के अंदर ले गया।
विज्ञापन
वहां घटना को अंजाम देने की कोशिश की, तो छात्रा ने शोर मचा दिया। जिससे वह घबरा गया और बच्ची उसके चंगुल से भाग निकली। घटना की जानकारी बच्ची ने अपनी मां व परिजनों को दे दी। जिसके बाद परिजनों ने मानेसर महिला थाना मामला दर्ज करा दिया। पुलिस ने आरोपी को तुरंत धर दबोचा और पीड़िता की मां के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
पीड़ित के पिता ने बताया कि घटना की जानकारी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए फर्रुखनगर थाना पुलिस को दोपहर 12 बजे सूचना दे दी थी। जिसके बाद पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर आरोपी जितेंद्र को गिरफ्तार कर मानेसर महिला थाना पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन